फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साथी कर्मचारी के पेटीएम एकाउंट में लगाई सेंध

विज्ञापन
विज्ञापन
कसौला थाना क्षेत्र के गांव जलियावास में रहने वाले एक युवक के पेटीएम एकाउंट से उसके साथ काम करने वाले दोस्त ने ही 35 हजार रुपये पार कर दिए। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

कसौला थाना पुलिस को दी शिकायत में चरखी दादरी निवासी कुलविंद्र ने बताया कि वह बावल औद्योगिक क्षेत्र की एक कंपनी में कार्य करता है। फिलहाल गांव जलियावास में किराये के मकान में रहता है। बीते दिन उसके साथ काम करने वाले सोनू ने अपने मोबाइल से उसके पेटीएम के जरिए 35170 रुपये की राशि ट्रांसफर कर ली। पेटीएम से नकदी साफ होने की जानकारी मिलते ही उसने तुरंत पुलिस को शिकायत दी। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें