उत्तम नगर में परिवार के साथ मैच देखते अनुज चौबे।। संवाद
- फोटो : 1
रेवाड़ी। भारत और पाकिस्तान के बीच रविवार को हुए टी-20 क्रिकेट विश्व कप में टीम इंडिया की जीत पर क्रिकेटप्रेमी खुशी से झूम उठे। क्रिकेट प्रेमियों ने कोलंबो स्थित आर प्रेमदासा स्टेडियम में खेले जा रहे इस मैच का आनंद टीवी पर उठाया। अंतिम चरण का मैच काफी रोमांचक रहा।
भारत-पाकिस्तान के मैच को लेकर लोगों में रोमांच बना रहा। किक्रेट प्रेमियों ने चौके-छक्के पर तालियां बजाईं, जबकि विकेट गिरते ही सन्नाटा पसर जाता। कभी भारत मजबूत स्थिति में दिखा तो कभी पाकिस्तान ने वापसी की।
एक तरफ जहां भारत की शुरूआत अच्छी रही, मगर अंतिम में पारी धीमी हुई तो दूसरी तरफ पाकिस्तान की शुरूआत काफी खराब रही। हर गेंद पर लोग सांस रोककर बैठे रहे। जैसे ही भारत ने निर्णायक बढ़त बनाई, पूरे शहर में खुशी की लहर दौड़ गई।
अनिरुद्ध चौबे ने बताया कि दशकों से भारत-पाकिस्तान का क्रिकेट मुकाबला केवल एक खेल नहीं, बल्कि भावनाओं से जुड़ा आयोजन माना जाता है। रामपाल ने कहा कि मैच देखते वक्त काफी अच्छा लगा। परिवार भी एक साथ बैठा रहा, इस दौरान काफी आनंद उठाया गया।