फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: क्रेडिट कार्ड से 1.40 लाख रुपये की हुई धोखाधड़ी

Tue, 27 Aug 2024 12:07 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बावल। शहर स्थित अमानगनी सोसायटी में एक व्यक्ति के क्रेडिट कार्ड से 1 लाख 40 हजार रुपये की धोखाधड़ी हो गई। पुलिस को दी शिकायत में गांव सराय बहादुर निवासी अभय सिंह ने बताया कि वह शहर स्थित अमानगनी सोसायटी में रहते हैं और भारतीय थल सेना में मेजर पद पर कार्यरत हैं। उन्होंने एक क्रेडिट कार्ड लिया हुआ है। कार्ड में 5 लाख तक की लिमिट है। बताया कि 24 अगस्त की रात उनके फोन पर एक मैसेज आया, जिसमें बताया गया था कि उनके क्रेडिट कार्ड से कुछ पैसे ट्रांसफर हुए हैं। जब उन्होंने खाता चेक किया तो पता चला कि क्रेडिट कार्ड से 1 लाख 40 हजार रुपये की धोखाधड़ी हो गई है। कसोला थाना पुलिस ने धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें