संवाद न्यूज एजेंसी
रेवाड़ी। जिला वुशू एसोसिएशन की ओर से सीनियर वुशू प्रतियोगिता का आयोजन भाड़ावास स्थित राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में किया गया। इसका शुभारंभ भाड़ावास के सरंपच सुनील स्वामी ने किया। प्रतियोगिता में अलग-अलग भारवर्ग के 13 खिलाड़ियों ने स्वर्ण पदक जीते।
जिला वुशू एसोसिएशन के सचिव अमित ने बताया कि लड़कियों के वर्ग में स्वर्ण पदक प्राप्त करने वालों में सिमरन 45 किलो, वैशाली 48 किलो, आरती 56 किलो, करुणा 60 किलो, निधि (75 किलो भार वर्ग )शामिल हैं। वहीं, लड़कों के वर्ग में स्वर्ण पदक जीतने वालों में क्रिश 48 किलो, नवनीत 52 किलो, अजय 56 किलो, क्रिश 60 किलो, सचिन 65 किलो, योगेश 70 किलो, विकास 75 किलो, देवेंद्र (85 किलो भार वर्ग) शामिल हैं। सिल्वर प्राप्त करने वालों में कुणाल 48 किलो, जोगिंद्र 52 किलो, हर्ष 56 किलो, क्रिश 60 किलो, देवांशु 65 किलो, वैभव 70 किलो, तनिश 75 किलो, निकेश (80 किलोग्राम भार वर्ग) शामिल हैं। सभी विजेता खिलाड़ी वुशू की राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में हिस्सा लेंगे। इस मौके पर अध्यक्ष नवीन यादव, सह-सचिव महेश, वूशु कोच सुनील खत्री ने खिलाड़ियों को बधाई दी।