फोटो: 13रेवाड़ी। बाल भवन में पोषण माह मेला के दौरान की जा रही गतिविधियों का जायजा लेतीं अतिरि
रेवाड़ी। राष्ट्रीय पोषण माह अभियान के तहत शहर के बाल भवन में वीरवार को महिला और बाल विकास विभाग की ओर से जिलास्तरीय पोषण माह मेला का आयोजन किया गया। इस दौरान स्वास्थ्य विभाग ने जांच शिविर लगाया गया। इसमें महिलाओं के रक्त जांच की गई। उन्हें निशुल्क दवाइयां भी दी गईं।
अतिरिक्त उपायुक्त अनुपमा अंजलि ने पोषण माह मेला के दौरान की जा रही गतिविधियों का जायजा लिया। उन्होंने कहा कि एनीमिया की कमी को दूर करने के लिए पौष्टिक आहार खाने के लिए महिलाओं को जागरूक किया जाए। सुपरवाइजर संतोष ने पोषण जरूरतों पर आधारित गीत, आंगनबाड़ी वर्कर समोत ने बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ अभियान पर आधारित नृत्य तथा सुपरवाइजर ममता ने गीत के माध्यम से बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ अभियान के महत्व पर प्रकाश डाला।
कार्यक्रम के दौरान बेस्ट सुपरवाइजर और आंगनबाड़ी वर्कर व पोषण माह के दौरान आयोजित की गई विभिन्न प्रतियोगिताओं के अव्वल रहे। प्रतिभागियों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के समापन पर एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत पौधरोपण भी किया गया। इस अवसर पर जिला कार्यक्रम अधिकारी शालू यादव, डिप्टी सीएमओ सीमा यादव, एमओ ज्योति, जिला आयुष अधिकारी डॉक्टर बसंत कुमार सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी तथा कर्मचारी उपस्थित थे।