फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्रेडिट कार्ड जेब में होने के बाद भी साइबर ठगों ने 1.10 लाख रुपये की खरीदारी कर लगाई चपत

विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस के तमाम प्रयासों के बाद भी जिला में साइबर ठग लोगों को अपना निशाना बना रहे हैं। हालांकि पुलिस की ओर से समय-समय पर गाइड लाइन जारी की जाती है। इसके बाद भी साइबर ठग लोगों को लाखों रुपये का चुना लगा रहे हैं। सोमवार को ठगों ने कोसली क्षेत्र के गांव जुड्डी निवासी एक व्यक्ति के क्रेडिट कार्ड से 1.10 लाख रुपये की शॉपिंग कर ली। मोबाइल में मेेेसेज आने के बाद ठगी की जानकारी मिली। शिकायत के बाद पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

गांव जुड्डी निवासी राजबहादुर ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि कोसली स्थित एचडीएफसी बैंक में उसका खाता है। उसने क्रेडिट कार्ड जारी कराया हुआ है, लेकिन उसने मात्र दो बार ही अपना कार्ड इस्तेमाल किया है। उसने न तो किसी को क्रेडिट कार्ड दिया तथा न ही किसी को अपना पासवर्ड बताया। इसके बाद भी उसके कार्ड से एक लाख 10 हजार रुपये की खरीदारी की गई है। उसके मोबाइल में मेसेज आने के बाद उसे ठगी की जानकारी मिली। उसके बाद उसने बैैंक व पुलिस अधिकारियों को शिकायत दी तथा अपने क्रेडिट कार्ड को बंद कराया। कोसली पुलिस ने शिकायत के बाद मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
हर दूसरे दिन हो रही साइबर ठगी
बता दें कि जिला में साइबर ठगों का जाल धीरे-धीरे फैलता जा रहा है। हर दूसरे दिन एक व्यक्ति साइबर ठगों का शिकायत हो रहा है। कभी एटीएम का क्लोन तैयार कर नकदी निकाली जा रही है तो बैंक खाते की जानकारी लेकर ठगी की जा रही है। इसके अलावा आजकल क्रेडिट कार्ड से खरीदारी की जाने लगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें