फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: ध्वनि प्रदूषण करने वालों पर कसा शिकंजा

Tue, 06 Jan 2026 12:23 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
फोटो: 14रेवाड़ी। विशेष अ​भियान के तहत ड्रिंक एंड ड्राइव करने वालों पर कार्रवाई करती पुलिस। स्
विज्ञापन
रेवाड़ी। जिला पुलिस की तरफ से 29 दिसंबर से 4 जनवरी तक विशेष अभियान चलाया। अभियान के तहत ड्रिंक एंड ड्राइव, वाहन में तेज डीजे व प्रेशर हॉर्न बजाने, लेन चेंज नियमों की अवहेलना और बुलेट पटाखा छोड़कर हवा बाजी करने वालों पर सख्त कार्रवाई की गई।
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक हेमेंद्र कुमार मीणा ने बताया कि इस दौरान शराब पीकर वाहन चलाने वालों के खिलाफ 62 चालान किए गए। उन्होंने चेताया कि नशे में वाहन चलाना न केवल अपराध है बल्कि सड़क दुर्घटनाओं का बड़ा कारण भी है। साथ ही तेज डीजे व प्रेशर हॉर्न बजाने और बुलेट पटाखा छोड़कर हवा बाजी करने वाले वाहन चालकों पर भी कार्रवाई की गई। लेन चेंज और लाल-नीली बत्ती लगाने के नियम तोड़ने वाले 1247 वाहन चालकों के चालान किए गए।
पुलिस अधीक्षक ने आम नागरिकों से अपील की है कि ब्लैक फिल्म का प्रयोग न करें, नशे में वाहन न चलाएं और ध्वनि प्रदूषण व हवा बाजी से बचें। उन्होंने कहा कि रेवाड़ी पुलिस कानून-व्यवस्था और सड़क सुरक्षा बनाए रखने के लिए सतत् प्रयासरत है और ऐसे अभियान भविष्य में भी जारी रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें