फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गो रक्षक सोनू को दिया जाए सम्मान : अभय

Sun, 10 Nov 2024 11:29 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
फोटो : 04रेवाड़ी। विधायक लक्ष्मण यादव को ज्ञापन सौंपते हुए। स्रोत : संस्था
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रेवाड़ी। जिले की सामाजिक संस्थाओं की ओर से गो रक्षक सोनू यादव के बलिदान पर हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नाम ज्ञापन विधायक लक्ष्मण यादव को दिया गया। इसमें गो रक्षक सोनू यादव को सम्मान देने की मांग की गई।
विज्ञापन

इससे पहले दलीप शास्त्री के मार्गदर्शन और अभय सिंह नंबरदार की अध्यक्षता में हुई बैठक में गोशालाओं, गोरक्षा दलों, सामाजिक एवं धार्मिक संगठनों के कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने सोनू यादव को सम्मान देने की मांग की। कहा कि सोनू यादव के नाम से एनएच-71 पर एक चौक का निर्माण करवाया जाए। नए बस स्टैंड का नाम सोनू यादव के नाम से रखने, सोनू की पत्नी को नौकरी, सोनू यादव के नाम गोवंश या गोशालाओं की सरकारी योजनाओं का नामकरण करने की मांग की गई। इसको लेकर अलगी बैठक 17 नवंबर को सवा दस बजे से नेताजी सुभाष पार्क में होगी। इस मौके पर दयाराम आर्य, अरुण कौशिक, अशोक यादव, अमित यादव, रविंद्र, प्रदीप डागर, राजकुमार, जितेंद्र, हरिंदर सिंह, रोहित मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें