फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पत्रकारिता के लिए साहसी व जुनूनी होना जरूरी : धवन

Sun, 23 Aug 2026 11:53 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
विद्यार्थियों को संबोधित करते मुख्य वक्ता। स्रोत : विवि
विज्ञापन
रेवाड़ी। इंदिरा गांधी विश्वविद्यालय के पत्रकारिता एवं जनसंचार विभाग की ओर से बीजेएमसी के विद्यार्थियों के लिए इंडक्शन कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें विद्यार्थियों को विश्वविद्यालय में की गतिविधियों की जानकारी दी गई। मुख्य वक्ता सुनित धवन ने कहा कि पत्रकारिता के लिए साहसी व जुनूनी होना जरूरी है।
विज्ञापन

धवन ने कहा कि पत्रकारिता को पेशेवर रूप में अपनाने के लिए जरूरी कौशल के साथ साहसी व जुनूनी होना आवश्यक है। लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के रूप में पत्रकारिता समाज हित में काम करने व हकीकत को उजागर करने का जन माध्यम है।
उन्होंने एआई, सोशल मीडिया व डीप फेक के दौर में पत्रकारों के लिए विभिन्न चुनौतियों पर प्रकाश डाला। अपने अनुभवों के आधार पर जन संवाद के लिए समाचार लिखने, उनके प्रभाव व अन्य संबंधित जानकारियां विद्यार्थियों के साथ साझा की।
विज्ञापन

उन्होंने मनुष्य के विचारों व प्राकृतिक बुद्धिमत्ता को एआई से बेहतर बताते हुए विद्यार्थियों को लगातार अध्ययन करने व निरंतर लेखन करने को प्रेरित किया ताकि वो तकनीक के भरोसे ना रहकर गुणवत्तापूर्वक काम कर सकें।
बतौर वक्ता मनोविज्ञान विभागाध्यक्ष डॉ बिजेंद्र सिंह ने विद्यार्थियों को पत्रकार के रूप सदैव सजग रहने व जन मुद्दों पर संवेदनशीलता की महत्त्व पर जोर दिया। साथ ही विश्वविद्यालय में विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के मद्देनजर विभिन्न गतिविधियों की जानकारी प्रदान की व इनका लाभ उठाने को प्रेरित किया।
इससे पहले पत्रकारिता एवं जनसंचार विभागाध्यक्ष प्रोफेसर निखिलेश यादव ने सभी वक्ताओं का स्वागत किया व पत्रकारिता विभाग की विभिन्न गतिविधियों पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम में विद्यार्थियों को एंटी-रैगिंग की शपथ दिलाई गई।
कार्यक्रम में अंग्रेजी विभागाध्यक्ष प्रोफेसर रोमिका बत्रा सुखीजा, एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी डॉ अमनदीप, डॉ. विनित यादव, भाविका सैनी, शुभम, महेश शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें