फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: कड़ी सुरक्षा के बीच दो केंद्रों पर आज होगी मतगणना

Tue, 04 Jun 2024 01:41 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रेवाड़ी। जिला निर्वाचन अधिकारी व डीसी राहुल हुड्डा और पुलिस अधीक्षक शशांक कुमार सावन ने सोमवार को दो मतगणना केंद्रों में सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। मंगलवार को कड़ी सुरक्षा के बीच लोकसभा चुनाव की मतगणना की जाएगी। दोनों अधिकारियों ने संबंधित अधिकारियों और सुरक्षा कर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। कहा कि मतगणना के लिए किसी भी राजनैतिक पार्टी के लोगों या उम्मीदवारों की ओर से नामित मतगणना एजेंट को सत्यापन के बाद ही प्रवेश की अनुमति दी जाएगी।
जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि प्रथम सुरक्षा घेरा मतगणना केंद्र से 100 मीटर दूरी से प्रारंभ होगा। यह स्थान पैदल क्षेत्र होगा। यहां पर वाहनों को प्रवेश की अनुमति नहीं होगी। इस क्षेत्र में पुलिस फोर्स की तैनाती रहेगी। इस क्षेत्र में प्रवेश करने वाले अपने प्रवेश पत्र साथ रखेंगे और बिना प्रवेश पत्र के प्रवेश निषेध रहेगा। काउंटिंग एजेंट, अभिकर्ता, मतगणना स्टाफ और मीडिया पर्सन को प्रवेश पत्र के आधार पर ही प्रवेश दिया जाएगा। द्वितीय सुरक्षा चक्र परिसर के प्रवेश द्वार पर होगा। प्रवेश द्वार पर फ्रिस्किंग के बाद ही प्रवेश दिया जाएगा। महिला एवं पुरुष के लिए अलग-अलग की व्यवस्था रहेगी। यहां माचिस, लाइटर, शस्त्र, आईपोड, रिकॉर्डिंग डिवाइस आदि प्रतिबंधित रहेगे। मोबाइल का उपयोग भी केवल निर्दिष्ट स्थान पर ही किया जा सकेगा।
विज्ञापन

तीसरा चक्र आंतरिक सुरक्षा के रूप में गणना हॉल के प्रवेश द्वार पर होगा। सुरक्षा कर्मियों की टुकड़ी से लैस प्रवेश द्वार पर भी फ्रिस्किंग की व्यवस्था रहेगी। मतगणना केंद्र के अंदर किसी भी अनाधिकृत व शरारती तत्व को प्रवेश नहीं करने दिया जाएगा। उन्होंने संबंधित अधिकारियों से मतगणना हाल में कितने टेबल लगाए जाने हैं, टेबल किस प्रकार लगाए जाने हैं, प्रत्याशी, उनके द्वारा अधिकृत प्रतिनिधि और मतगणना अभिकर्ता कितने होंगे तथा किन स्थानों पर बैठेंगे, ईवीएम-वीवीपैट की गणना के लिए कौन सा टेबल निर्धारित किया जाए, डाक मतपत्रों की गणना कहां हो, कौन सी सावधानियां बरतने की जरूरत है जैसे कई महत्वपूर्ण विषयों पर भी जानकारी साझा की। डीसी ने अधिकरियों के साथ बैठक कर दिशनिर्देश दिए।
पुलिस अधीक्षक ने बताया कि मतगणना को शांतिपूर्वक संपन्न करवाने के लिए रेवाड़ी पुलिस ने सुरक्षा के पुख्ता इतंजाम किए हैं। करीब 600 पुलिस कर्मचारियों व अधिकारियों को नियुक्त किया गया है। मतगणना केंद्र में प्रवेश करने वाले प्रत्येक व्यक्ति की गहनता से तलाशी लेने के बाद ही उसे प्रवेश दिया जाएगा। मतगणना केंद्र के बाहर या अंदर किसी भी व्यक्ति को ब्लेड, बीडी, माचिस, मोबाइल फोन, खतरनाक रसायन, आग्नेय शस्त्र, के साथ प्रवेश नहीं करने दिया जाएगा।
विज्ञापन

मतगणना केंद्र में अधिकृत व्यक्ति ही प्रवेश कर सकेंगे। मतगणना केंद्रों पर मोबाइल फोन, पेन, पेपर, इलेक्ट्रॉनिक यंत्र, संदिग्ध वस्तु, असलहा ले जाने की मनाही है। इस दौरान मतगणना केंद्र के आसपास यदि कोई असामाजिक तत्व शांति व्यवस्था भंग करने का प्रयास करता है तो उसके विरुद्ध तुरंत नियमानुसार कड़ी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। एसपी ने बताया कि ईवीएम और वीवीपैट मशीनों की सिक्योरिटी के लिए सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त किए गए हैं। निर्धारित स्ट्रांग रूम में रखी गई ईवीएम की निगरानी बीएसएफ के जवान, हरियाणा आर्म्ड पुलिस और जिला पुलिस 24 घंटे कर रही है।
संबंधित खबरें पेज 02 पर &gt&gt&gt
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें