फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: बावल की 19 और रेवाड़ी विस की मतगणना 18 राउंड में होगी

Tue, 04 Jun 2024 01:05 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


रेवाड़ी। मतगणना कार्य सीसीटीवी की निगरानी में होगा। ईवीएम से मतों की गणना के समय मशीन को सही तरीके से प्रदर्शित करना है और उसकी जानकारी बाहर बैठे अभिकर्ता एवं एजेंट को बतानी है। बावल विधानसभा की 19 तो रेवाड़ी विधानसभा की मतगणना 18 राउंड में होगी। यह जानकारी डीसी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी राहुल हुड्डा ने दी।
विज्ञापन

जिला निर्वाचन अधिकारी राहुल हुड्डा ने कहा कि मतगणना प्रक्रिया मंगलवार 4 जून को ठीक प्रात: 8 बजे से आरंभ होगी। मतगणना की वीडियोग्राफी होगी। गुरुग्राम संसदीय क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले 72-बावल व 74-रेवाड़ी विधानसभा क्षेत्र की मतगणना रेवाड़ी के सेक्टर-18 स्थित राजकीय कन्या महाविद्यालय में तथा रोहतक संसदीय क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले 73-कोसली विधानसभा क्षेत्र की मतगणना सरकुलर रोड़ स्थित जैन पब्लिक स्कूल रेवाड़ी में होगी। उन्होंने बताया कि गुरुग्राम संसदीय क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले 72-बावल व 74-रेवाड़ी विधानसभा क्षेत्र की मतगणना के लिए 14-14 टेबल तथा रोहतक संसदीय क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले 73-कोसली विधानसभा क्षेत्र की मतगणना के लिए 20 टेबल मतगणना स्थल पर लगाई गई हैं। मतगणना के दिन ही संबंधित स्टाफ को यह जानकारी मिलेगी कि उन्हें कौन सी टेबल पर मतगणना ड्यूटी देनी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें