फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बुजुर्गों सहित 5039 लोगों को 35 सेंटर पर लगाया गया कोरोना टीका

विज्ञापन
विज्ञापन
60 से अधिक आयु व 45 से 60 के बीच बीमारी से ग्रस्त 5039 लोगों को सोमवार को 35 केंद्रों पर कोरोना टीका लगाया गया। टीकाकरण अभियान के तहत स्वास्थ्य विभाग ने आशा वर्कर व आंगनबाड़ी वर्कर के अलावा सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता व पंचायती राज संस्थाओं के साथ मिलकर टीकाकरण किया।
विज्ञापन

डिप्टी सिविल सर्जन कोविड टीकाकरण नोडल अधिकारी डॉ. अशोक कुमार ने बताया कि सभी स्वास्थ्य केन्द्रों पर टीकाकरण किया गया। उन्होंने कहा कि पहली डोज लेने के बाद दूसरी डोज लेना बहुत जरूरी है। पहला टीका लगने के बाद दूसरी डोज कब लगेगी, इसकी जानकारी भी फोन पर दी जाएगी। उन्होंने कहा कि एक डोज लग गई और दूसरी भूल गए, ऐसी गलती नहीं करनी है। पहली और दूसरी डोज के बीच करीब एक महीने का अंतराल रखा जाएगा। दूसरी डोज लगने के बाद ही आपके शरीर में कोरोना के खिलाफ शक्ति विकसित हो पाएगी।
इन 35 कोविड सेंटर पर लगाया गया टीका
सरकारी कोविड टीकाकरण केंद्रों में नागरिक अस्पताल रेवाड़ी, सब-डिविजन अस्पताल कोसली, सीएचसी बावल, सीएचसी नाहड़, सीएचसी गुरावड़ा, सीएचसी मीरपुर व सीएचसी खोल, पीएचसी सीहा, बासदूधा, कसौला, टांकड़ी, संगवाड़ी, डहीना, जाटूसाना, फतेहपुरी, गुडियानी, बव्वा, भाड़ावास, मसानी व धारूहेड़ा, सेक्टर-4 स्थित हुडा डिस्पेंसरी, अर्बन प्राइमरी हेल्थ सेंटर कुतुबपुुर व राजीव नगर में निशुल्क टीकाकरण किया गया। वहीं निजी अस्पतालों में उजाला सिग्नस, विराट, ललिता मेमोरियल, कलावती अस्पताल, मार्स, डॉ. एसपी यादव अस्पताल, डॉ. अश्वनी सक्सेना, मात्रिका अस्पताल, सिटी हार्ट केयर अस्पताल, वात्सल्य, डॉ. केके नागर अस्पताल व आस्था लेबोरेट्री में 250 रुपये में टीकाकरण किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें