फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रविवार तक बंद रहेगा बावल एसडीएम कार्यालय

विज्ञापन
कैप्शन नंबर 24 रेवाड़ी। कोरोना पॉजिटिव मिलने के बाद बंद किया गया एचडीएफसी बैंक। - फोटो : Rewari
विज्ञापन
कोरोना संक्रमण की चेन टूटने की बजाय फैलती जा रही है। वीरवार को शहर के मॉडल टाउन स्थित एचडीएफसी बैंक में एक कर्मचारी व बावल एसडीएम ऑफिस में पांच कर्मचारी पॉजिटिव मिलने के बाद दोनों कार्यालय रविवार तक बंद कर दिए गए हैं। ऐसे एसडीएम कार्यालय में जहां सोमवार से काम सुचारु होगा, वहीं एचडीएफसी बैंक में सोमवार को उपभोक्ता जा सकेंगे। वीरवार को 77 कोरोना संक्रमित मिलने के साथ आंकड़ा 5263 पर पहुंच गया है।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग द्वारा वीरवार तक 64652 सैंपल लिए गए हैं, जिनमें 5263 कोविड-पॉजिटिव मिले हैं। इनमें 4755 नागरिक कोविड संक्रमण से ठीक हुए हैं। 480 एक्टिव केस रह गए हैं तथा 58827 की रिपोर्ट निगेटिव आ चुकी है। 562 सैंपल की रिपोर्ट का इंतजार है। जिलेभर में 17 नागरिक क्वारंटीन किए गए हैं, जो विदेश व देश के अन्य हिस्सों से यात्रा करके आए हैं। उन्होंने बताया कि जिले में कोविड पॉजिटिव के कुल 480 एक्टिव केस हैं, इनमें 41 मरीज विभिन्न अस्पतालों में व 21 जिला कोविड केयर सेंटर में एडमिट हैं, जबकि 418 कोविड मरीज होम आइसोलेट किए गए हैं।
- शहर में मिले 32 मरीज धारूहेड़ा में 16
मेडिकल हेल्थ बुलेटिन के अनुसार वीरवार को जिले से संबंधित 77 नए कॉविड पॉजिटिव केस आए हैं, जिनमें से 32 रेवाड़ी शहर, 16 धारूहेड़ा, 5 बावल, 3 मन्दौला, 2-2 कापड़ीवास व खटावली और एक-एक केस कोसली, बासदूधा, भाड़ावास, खोल, डहीना, गोकलगढ़, मालियावास, ढ़ालियावास, जाटूवास, खालेटा, लिसान, नाहड़, नांगल शहबाजपुर, चिरहाड़ा, सहारनवास, ांकड़ी व कंवाली से संबंधित हैं। 63 कॉविड पॉजिटिव नागरिक ठीक हुए हैं, जिनमें से 28 रेवाड़ी शहर, 10 बावल, 8 वृद्धाश्रम, 3-3 धारूहेड़ा व गामड़ी, दो जाहिदपुर तथा एक-एक केस ढोकिया, बनीपुर, नठेड़ा, झाबुआ, जलियावास, कालूवास, करनावास, टूमना व बेरली कलां से हैं।
विज्ञापन

- एसडीएम कार्यालय में 13 कर्मियों की हुई थी जांच
22 सितंबर को बावल एसडीएम कार्यालय के 13 कर्मचारियों का बावल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में टेस्ट कराया गया था। रिपोर्ट में कार्यालय के पांच कर्मचारी कोरोना संक्रमित पाए गए हैं, जिसके बाद कार्यालय को बंद कर दिया गया है। एक कर्मचारी पहले ही संक्रमित हो चुका है। वीरवार को एसडीएम कार्यालय के साथ-साथ नगर पालिका भवन को भी सैनिटाइज किया गया। एसडीएम मनोज कुमार ने कहा कि एसडीएम कार्यालय में 27 सितंबर तक आम जन से जुड़े सभी कार्यों को स्थगित कर दिया गया है और कार्यालय को सैनिटाइज किया गया है। 28 सितंबर से कार्यालय में सभी कार्य सुचारु रूप से होंगे। सीएचसी के मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. इंद्रजीत ने कहा कि बिना किसी काम के घर से बाहर न जाए। बाजार में खरीददारी के लिए सिर्फ एक ही व्यक्ति घर से बाहर जाए। कोरोना संबंधी लक्षण दिखाई देने पर टेस्ट अवश्य कराएं। वहीं दूसरी ओर शहर के एचडीएफसी बैंक पहुंचे उपभोक्ताओं को जैन स्कूल के सामने स्थित बैंक में जाना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें