फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

67 नए मरीजों के साथ जिला का आंकड़ा पहुंचा 5004 पर

विज्ञापन
विज्ञापन
जिले में लगातार कोरोना का संक्रमण बढ़ता जा रहा है, रविवार को 67 नए मरीजों के साथ जिले का आंकड़ा पांच हजार पार करते हुए 5004 पर पहुंच गया। स्वास्थ्य विभाग द्वारा रविवार तक 62050 सैंपल लिए गए हैं, जिनमें 5004 कोविड-पॉजिटिव मिले हैं। इनमें 4527 नागरिक कोविड संक्रमण से ठीक हुए हैं। जिले में कोविड पॉजिटिव के 451 एक्टिव केस रह गए हैं तथा 56488 की रिपोर्ट निगेटिव आ चुकी है। 558 सैंपल की रिपोर्ट का इंतजार है। जिलेभर में 17 नागरिक क्वारंटीन किए गए हैं, जो विदेश व देश के अन्य हिस्सों से यात्रा करके आए हैं। 26 मरीज विभिन्न अस्पतालों में व 44 जिला कोविड केयर सेंटर में भर्ती हैं, जबकि 381 कोविड मरीज होम आइसोलेट किए गए हैं।
विज्ञापन

शहर में सबसे ज्यादा 24 मिले मरीज
सीएमओ रेवाड़ी द्वारा जारी मेडिकल हेल्थ बुलेटिन के अनुसार रविवार को जिले से संबंधित 67 नए कॉविड पॉजिटिव केस आए हैं, जिनमें से 24 रेवाड़ी शहर, 9 धारूहेड़ा, 7 बावल, 3 रोहड़ाई 2-2 नाहड़, सहारनवास व गढ़ी तथा एक-एक असदपुर, बालावास अहीर, ढोकी, हजारीवास, जाटूसाना, कालूवास, खिजुरी, लाखनोर, मोहदीनपुर, सांझरवास, सुमाखेड़ा, टांकडी, कसौला, खरखड़ा, खटावाली, मीरपुर, राजगढ़ व रामगढ़ से संबंधित हैं। 83 कॉविड पॉजिटिव नागरिक ठीक हुए हैं, जिनमें से 41 रेवाड़ी शहर, 17 धारूहेड़ा, 7 बावल, 2-2 गुमिना, खरखड़ा, बासदुधा, गुरावड़ा, नाहड़, भाड़ावास व सुठानी, तथा एक-एक मोहदीनपुर, डुंगरवास, टांकडी व आसियाकी से हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें