फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: रेवाड़ी में कम होने लगा कोरोना संक्रमण, केवल तीन केस मिले, 9 लोग हुए ठीक

Fri, 28 Apr 2023 12:04 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
नागरिक अस्पताल में सेंपल की रिपोर्ट लेते मरीज।
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रेवाड़ी। जिले में वीरवार को कोरोना संक्रमण के 3 नए केस मिले। इसके साथ ही 9 संक्रमित लोग ठीक भी हुए हैं। इससे पहले बुधवार को 8 केा मिले थे। इसके साथ जिले में कोरोना के सक्रिय मामलों की संख्या घटकर 35 हो गई है। स्वास्थ्य विशेषज्ञ आमजन को अपने स्वास्थ्य के साथ दूसरों का भी ख्याल रखते हुए एहतियात बरतने की सलाह दे रहे हैं। वीरवार को कुल 144 लोगों के कोविड सैंपल लिए गए, इनमें से 127 की रिपोर्ट लंबित है। वीरवार को आए संक्रमितों में रेवाड़ी शहर से 2 व मीरपुर से 1 केस शामिल है।

नागरिक अस्पताल में हर दिन 40 से 50 टेस्ट
नागरिक अस्पताल में प्रतिदिन 40 से 50 आरटीपीसीआर टेस्ट किए जा रहे हैं। जिनको खांसी -जुकाम और के बुखार साथ अन्य लक्षण ज्यादा मिलते हैं डॉक्टरों द्वारा टेस्ट लिखे जा रहे हैं। नागरिक अस्पताल और सीएचसी के सभी सेंपल की जांच मॉलीक्यूलर लैब में की जा रही है। इन टेस्ट की रिपोर्ट अगले दिन ही मिलती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिले में वीरवार को संक्रमण के तीन केस सामने आए। तीनों मरीजों को अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड में भर्ती कराया गया है। लोग घर से निकलने से पहले मास्क अवश्य लगाएं जिससे कोविड संक्रमण को फैलने से रोका जा सके।
- उप सिविल सर्जन डॉ. दीपक वर्मा, नोडल अधिकारी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें