फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लीवर की बीमारी से पीड़ित बुजुर्ग सहित कोरोना संक्रमित तीन लोगों की मौत, 61 नए मरीज मिले

विज्ञापन
विज्ञापन
लीवर की बीमारी से पीड़ित बुजुर्ग सहित तीन कोरोना संक्रमित मौत के साथ जिला में कुल मौतों का आंकड़ा 26 पर पहुंच गया है। स्वास्थ्य विभाग की ओर से दो मौत का ऑडिट होना बाकी है, ऐसे में पोर्टल पर कुल 24 मौत ही दिखाई गई हैं। ऑडिट में चिकित्सकों की टीम की ओर से यह पता किया जाता है कि मौत कोराना से हुई ही या फिर किसी अन्य बीमारी के कारण। जिला में अभी तक तीन ऐसी मौत हुई हैं, जिनको कोरोना संक्रमण के अलावा कोई बीमारी नहीं थी। बाकी सभी संक्रमितों को दूसरी अन्य बीमारियां भी थी। बुधवार को जिला में 61 नए कोविड मरीजों के साथ संक्रमण का आंकड़ा 3658 पर पहुंच गया है।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग द्वारा अभी तक 45325 सैंपल लिए गए हैं, जिनमें 3658 कोविड-पॉजिटिव मिले हैं। इनमें 3145 नागरिक कोविड संक्रमण से ठीक हुए हैं। जिले में कोविड पॉजिटिव के 489 एक्टिव केस रह गए हैं तथा 40995 की रिपोर्ट निगेटिव आ चुकी है तथा 672 सैंपल की रिपोर्ट का इंतजार है। 28 नागरिक क्वारंटीन किए गए हैं, जो विदेश व देश के अन्य हिस्सों से यात्रा करके आए हैं। 32 मरीज विभिन्न अस्पतालों में व 58 जिला कोविड केयर सेंटर में एडमिट हैं, जबकि 399 कोविड मरीज होम आइसोलेट किए गए हैं।
शहर में मिले 24 संक्रमित, धारुहेड़ा में 12
सीएमओ द्वारा जारी मेडिकल हेल्थ बुलेटिन के अनुसार बुधवार को जिले से संबंधित 61 नए कॉविड पॉजिटिव केस आए हैं, जिनमें से 24 रेवाड़ी शहर, 12 धारूहेड़ा, 5 बावल, 4 कोसली, 2-2 भूरथला, नांधा व भुरियावास तथा एक-एक केस बालावास, बासदूधा, भाकली, भाड़ावास, ढ़ाणी जोरावत, दुलाहेड़ा कलां, गुमिना, जाट सायरवास, सुधराना, कुंडल डुंगरवास से संबंधित हैं। 47 कॉविड पॉजिटिव नागरिक ठीक हुए हैं, जिनमें से 24 रेवाड़ी शहर, तीन सुठाना, दो-दो धारूहेड़ा, बावल, कोसली व हालुहेड़ा तथा एक-एक जखाला, आसलवास, भैरमपुर, बास बिटौडी, जैतड़ावास, जखाला, जलियावास, लिसाना, किशनगढ़ बालावास, धारण, नांधा व फिदेड़ी से हैं। कोविड -19 नोडल अधिकारी डॉ विजय प्रकाश ने बताया कि पोर्टल पर ऑडिट के बाद ही मौत का आंकड़ा पोर्टल पर अपडेट किया जाता है, दो मौत का ऑडिट होना अभी बाकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें