फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

24 घंटे में लिए 969 सैंपल, 32 कोरोना संक्रमित मिले, एक की गुरुग्राम में मौत

विज्ञापन
नागरिक अस्पताल में टीकाकरण कराते सरकारी कर्मचारी। - फोटो : Rewari
विज्ञापन
रेवाड़ी। स्वास्थ्य विभाग की ओर से बुधवार को 24 घंटे के दौरान कुल 969 लोगों के सैंपल लिए गए। इनमें से 32 लोग कोरोना संक्रमित मिले हैं। इनमें 14 रेवाड़ी शहर, सात धारूहेड़ा, तीन गढ़ी बोलनी रोड स्थित मनचंद सोसायटी, एक-एक कोरौली, नांगल जमालपुर, गुडियानी व ढाकिया में मरीज मिले हैं। इसके अलावा कोसली गांव में भी चार संक्रमित मरीज पाए जा चुके हैं। बुधवार को 27 मरीज ठीक हुए हैं। ऐसे में अब जिले में सक्रिय मरीजों की संख्या 208 पर पहुंच चुकी है।
विज्ञापन

कोरोना को कुछ भी नहीं मानना और लापरवाही से सांसों पर संकट बढ़ने लगा है। जिले में अक्तूबर के बाद अप्रैल में 35 मरीजों को तबीयत बिगड़ने पर अस्पताल में भर्ती करना पड़ा है, इनमें से 9 लोग आईसीयू में हैं। वहीं एक मरीज की मौत गुरुग्राम में हुई है, लेकिन मौत के कारणों का पता चिकित्सकों के बोर्ड द्वारा किया जाएगा। इसके बाद भी मौत के आंकड़े को पोर्टल पर अपडेट किया जाता है।
आसपास घूम रहे संक्रमित, जांच की तो पांच निकले पॉजिटिव
स्वास्थ्य विभाग की ओर से बिना मास्क घूमने वाले लोगों के लिए चालान के साथ सैंपलिंग अभियान शुरू किया गया है। टीम बाजारों में जाकर बिना मास्क वाले लोगों की जांच कर रही है। बुधवार को शहर के गोकलगेट के पास स्वास्थ्य विभाग की टीम ने ऐसे 100 लोगों के सैंपल लिए, जिनमें से पांच संक्रमित मिले। ऐसे में समझा जा सकता है कि हो सकता है कि आसपास ही संक्रमित घूम रहे हों, इसके बचाव के लिए मास्क व सामाजिक दूरी ही उपाय बचता है। स्वास्थ्य विभाग की माने तो आने वाले दिनों में टीमों की संख्या और बढ़ाई जाएगी।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग का अंदेशा, बढ़ सकते हैं केस
स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, जिस तरह से लोग रैलियों, सामाजिक कार्यक्रमों व स्कूलों में जा रहे हैं संक्रमण बढ़ने की आशंका बनी हुई है। अकसर देखा गया कि राजनीतिक, सामाजिक, जागरण व शादियों जैसे समारोह में लोग मास्क व सामाजिक दूरी भूूल जाते हैं, इसी का परिणाम है कि एक संक्रमित व्यक्ति अन्य लोगों को भी चपेट में ले लेता है।
जिले में 20 से अधिक विद्यार्थी व 6 डॉक्टर मिल चुुके संक्रमित
अप्रैल के अब तक के 14 दिनों में स्वास्थ्य विभाग की जांच में करीब 20 विद्यार्थी संक्रमित मिल चुके हैं। मंगलवार को भी सात विद्यार्थी पॉजिटिव पाए जा चुके हैं। इसके अलावा अब बच्चे भी पहले के मुकाबले ज्यादा कोरोना की चपेट में आ रहे हैं। जहां पहले लोगों होम आइसोलेशन में रहने मात्र से ठीक हो जाते थे, अब उनको भर्ती करना पड़ रहा है।
कोविड उत्सव में लक्ष्य से अधिक लगाए टीके
बढ़ते कोरोना के मामलों के बीच स्वास्थ्य विभाग की ओर से टीकाकरण भी तेजी से किया जा रहा है। चार दिन चले कोविड टीकाकरण उत्सव के दौरान विभाग को मिले 24 हजार के लक्ष्य के मुकाबले करीब 26 हजार लोगों का टीकाकरण किया गया। बुधवार को भी जिले में 4363 लोगों को टीके लगाए गए। बुधवार तक की बात करें तो जिले में कुल 113911 लोगों को टीका लगाया जा चुका है, अर्थात 10 लाख की आबादी के जिला में 10 प्रतिशत लोगों का टीकाकरण हो चुका है।
वर्जन
लोगों की लापरवाही के चलते कोरोना संक्रमण तेजी से फैल रहा है। ऐसे में लोगों को मास्क व सामाजिक दूरी का ध्यान रखना बेहद जरूरी है। तबीयत बिगड़ने पर जिले में 9 लोगों को आईसीयू व 26 लोगों को अन्य अस्पतालों में भर्ती करना पड़ा है। एक व्यक्ति की मौत गुरुग्राम में हुई है, उसका ऑडिट बाकी है। हालात को देखते हुए संक्रमण और ज्यादा बढ़ने की आशंका है, ऐसे में लोग पूरी सावधानी बरतें।
दीपक कुमार, कोविड अर्बन नोडल अधिकारी।
वर्जन
जिले में तेजी से टीकाकरण किया जा रहा है। लोगों से अपील है कि मास्क व सामाजिक दूरी का ध्यान रखें। कुल 113911 लोगों को डोज दी जा चुकी है। टीकाकरण लगातार किया जाएगा, लोगों को पहली डोज के बाद दूसरी डोज भी जरूरी है। क्योंकि संक्रमण तेजी से फैल रहा है, ऐसे में टीकाकरण के साथ मास्क व सामाजिक दूरी बनाए रखना सभी की जिम्मेदारी है।
विज्ञापन

- डॉ. अशोक कुमार, कोविड प्रतिरक्षण अधिकारी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें