फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले में 29 लोग मिले कोरोना संक्रमित

विज्ञापन
कोरोना का टीकाकरण करते स्वास्थ्यकर्मी। - फोटो : Rewari
विज्ञापन
रेवाड़ी। जिले में कोरोना के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। वीरवार को एक बार फिर कोरोना के 29 संक्रमित मिले हैं। अब संक्रमितों की संख्या बढ़कर 11537 हो गई है। वहीं स्वास्थ्य विभाग की ओर से शुक्रवार से बाजारों में सैंपलिंग की जाएगी और सार्वजनिक स्थानों पर बिना मास्क मिलने वाले लोगों के चालान काटे जाएंगे।
विज्ञापन

कोरोना की दूसरी लहर ने जिला में रफ्तार पकड़ ली है। बढ़ते कोरोना केसों को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने भी सैंपल प्रक्रिया तेज कर दी है। वीरवार को 749 लोगों के सैंपल लिए गए। उधर, कोरोना के बढ़ते मामलों के बावजूद लोग मास्क व कोरोना नियमों को प्राथमिकता नहीं दे रहे हैं। बाजारों में जमकर नियमों की धज्जियां उड़ाई जा रही हैं। प्रशासन व विभाग बार-बार लोगों को समझाने में जुटा हुआ है।
स्वास्थ्य विभाग द्वारा अभी तक 179292 लोगों के सैंपल लिए गए हैं। जिसमें से 167755 लोग निगेटिव पाए गए और शेष 11537 लोग संक्रमित पाए गए। जिसमें से 11362 नागरिक कोरोना को हरा चुके हैं। उन्होंने कहा कि अभी तक 76 लोगों की मौत कोरोना से हो चुकी है। पिछले 24 घंटे में विभाग द्वारा 749 लोगों के सैंपल लिये गए हैं। अब जिला में 99 लोग कोरोना से एक्टिव है। वीरवार को कोई भी नागरिक ठीक नहीं हुआ।
विज्ञापन

यहां मिले कोरोना संक्रमित
रेवाड़ी शहर से 17, गढ़ी बोलनी से 1, गुरुटैक सोसायटी से 1, धारूहेड़ा से 7, कोसली से 3 नागरिक कोरोना संक्रमित मिले हैं। सभी संक्रमितों को होम आइसोलेट कर उनके संपर्क में आए लोगों की सैंपल प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। संक्रमितों की पहचान कर उनको डोज प्रक्रिया चालू कर दी गई है।
बैंक प्रबंधक मिला संक्रमित, शाखा रही बंद
कोसली स्थित एचडीएफसी बैंक के प्रबंधक की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद सुरक्षा के तौर पर शाखा को बंद कर दिया गया। बताया जा रहा है कि उक्त प्रबंधक कुछ दिन से अवकाश पर चल रहे थे और मंगलवार से ही ड्यूटी फिर से ज्वाइन की थी। मंगलवार को ही उनका सैंपल लिया गया था। आज उनकी रिपोर्ट पॉजिटिव पाई गई। जिसके बाद बैंक को पब्लिक डिलिंग के लिए बंद कर दिया गया और पूरे बैंक को सैनिटाइज किया गया। वहीं बैंक के अन्य स्टाफ की भी सैंपल प्रक्रिया चालू कर दी गई है। उम्मीद है कि शुक्रवार से फिर से बैंक खुलेगा।
----
विभाग की ओर से बाजारों में सैंपलिंग की जाएगी और सार्वजनिक स्थानों पर बिना मास्क मिलने वाले लोगों के सैंपल भी लिए जाएंगे। विभाग की 12 टीमें इस कार्य में जुटी हुई है।
विज्ञापन

- डॉ. दीपक वर्मा, अर्बन कोविड नोडल अधिकारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें