फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: रेजांगला पार्क में सहयोग शिक्षक प्रशिक्षण शिविर शुरू

Tue, 03 Sep 2024 02:04 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
फोटो : 04रेवाड़ी। रेजांगला पार्क में योगासन करते आमजन। स्रोत : संस्था
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


रेवाड़ी। पतंजलि योग समिति की ओर से पतंजलि योग समिति की महिला प्रभारी सरोज आर्य की अध्यक्षता में सहयोग शिक्षक प्रशिक्षण शिविर का आयोजन रेजांगला पार्क में किया गया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि रेजिडेंस वेलफेयर एसोसिएशन के पूर्व प्रधान सर्वसुख यादव और विशिष्ट अतिथि श्योनारायण यादव रहे। जिला मीडिया प्रभारी मुकेश कुमार ने बताया कि पतंजलि योग समिति जिला प्रभारी दया राम आर्य ने भस्त्रिका प्राणायाम, कपालभाति, अनुलोम-विलोम, शीतली शीतकारी प्राणायाम का अभ्यास कराया। उन्होंने कहा कि सुबह उठने के बाद बिना कुल्ला किए बगैर 2 से 3 गिलास पानी पीना चाहिए जिसे उषा पान कहते हैं जो स्वास्थ्य के लिए बहुत लाभदायक है। उन्होंने सभी को नियमित रूप से योग प्राणायाम का अभ्यास करने हेतु प्रेरित किया। मुख्य अतिथि ने उपस्थित साधकों को संबोधित करते हुए कहा कि हमें अपने स्वास्थ्य के प्रति सदा जागरूक रहना चाहिए। अपने स्वास्थ्य को बनाए रखने के लिए सुबह-शाम कुछ समय योग अभ्यास जरूर करना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस अवसर पर पतंजलि योग समिति बावल तहसील प्रभारी बिंदू, डॉ अभय सिंह, अनिल कुमार, वेद प्रकाश चावला, अनिल अत्री, शशिबाला, ललित कुमार, रामचंद्र यादव, सतीश चौहान योग साधक उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें