कुंड। खोल थाना प्रभारी इंस्पेक्टर सतीश कुमार ने शनिवार को कुंड-खोल क्षेत्रवासियों के साथ एक बैठक की। जिसमें उन्होंने नशे व अपराध पर अंकुश लगाने के लिए ग्रामीणों, पंचायतों को सहयोग की अपील की। खोल थाना प्रभारी के पदभार पर उनका स्वागत किया गया। खोल थाना प्रभारी इंस्पेक्टर सतीश कुमार ने कहा कि जिला पुलिस अधीक्षक डॉ. मयंक गुप्ता के कुशल मार्गदर्शन में क्षेत्र में अमन शांति का वातावरण स्थापित करने का पूरा प्रयास करेंगे। इस बैठक में पूर्व सरपंच मुंशीराम मनेठी, जीवनराम गर्ग, प्रवक्ता ओमपाल सिंह, हेडमास्टर जितेंद्र शर्मा, पूर्व सरपंच भीम सिंह, कृष्ण यादव, संदीप सिंह आदि मौजूद रहे।