फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: चौकीदार के घर के सामने दीवार खड़ी करने को लेकर विवाद

Tue, 06 Jan 2026 11:38 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बावल। गांव साजरपुर में चौकीदार के घर के सामने दीवार खड़ी करने को लेकर विवाद पैदा हो गया है। पीड़ित चौकीदार ने सरपंच और पंचायत सचिव पर बिना अनुमति दीवार खड़ी करने के आरोप लगाए हैं। सरपंच ने आरोपों को निराधार बताया है।
गांव साजरपुर निवासी देवकरण गांव में चौकीदार के पद पर कार्यरत है। उन्होंने बताया कि उसके घर के सामने पंचायत द्वारा अचानक दीवार खड़ी कर दी गई। इसके कारण उसके परिवार का घर से बाहर निकलना मुश्किल हो गया है। यह दीवार बिना किसी पूर्व सूचना और बिना उनकी सहमति के बनाई गई है। देवकरण ने प्रशासन से मामले की निष्पक्ष जांच कर न्याय दिलाने की मांग की है।
विज्ञापन

वहीं, इस संबंध में गांव के सरपंच रामकिशोर ने आरोपों को सिरे से खारिज किया है। उन्होंने बताया कि पंचायत की ओर से अवैध कब्जों के खिलाफ कार्रवाई पिछले वर्ष की गई थी। सभी कार्य नियमानुसार और सही पैमाइस (माप) के बाद किए गए हैं। सरपंच के अनुसार देवकरण के घर के पीछे वैकल्पिक रास्ता उपलब्ध कराया गया है और किसी भी प्रकार से रास्ता बंद नहीं किया गया।
विज्ञापन

सरपंच ने स्पष्ट किया कि पंचायत की जमीन पर किए गए अवैध अस्थायी कब्जों को हटाया गया है और दीवार सही स्थान पर बनाई गई है। उन्होंने कहा कि पंचायत का उद्देश्य किसी को परेशान करना नहीं, बल्कि सार्वजनिक भूमि को अवैध कब्जों से मुक्त कराना है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें