रेवाड़ी। गांव मनेठी में आयोजित जागरूकता कार्यक्रम में उपस्थित महिलाएं। स्रोत: विभाग
रेवाड़ी। महिला बाल विकास विभाग की ओर से वीरवार को खोल खंड के माजरा सर्कल में गांव मनेठी और पाली में बाल विवाह के खिलाफ जागरूकता अभियान चलाया गया।
माजरा सर्कल सुपरवाइजर सुजीता कुमारी ने बताया कि महिला बाल विकास विभाग की ओर से प्रदेश भर में बाल विवाह की रोकथाम के लिए जागरुकता अभियान चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में मनेठी व पाली के ग्रामीणों को बाल विवाह के दुष्प्रभाव को समझाया गया। बाल विवाह करने से बच्चों के शारीरिक व मानसिक विकास में कमी, बच्चों के स्वास्थ्य व पोषण पर बुरा असर, उत्पीड़न व शोषण को बढ़ावा के अलावा बच्चों की शिक्षा व आर्थिक सशक्तिकरण के अवसर भी समाप्त हो जाते हैं, वहीं बाल विवाह से मातृत्व दर में भी बढ़ोतरी होती है। बाल विवाह प्रतिषेध अधिनियम के तहत यह गैर जमानती दंडनीय अपराध भी है। सुपरवाइजर ने बताया कि बच्चों के भविष्य के लिए सभी को बाल विवाह रोकथाम करनी चाहिए, वहीं यदि कोई ऐसा करता है तो विभाग को सूचना दें ताकि उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई कर सकें।