फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: खेतों में भरा दूषित पानी, बुवाई नहीं कर पा रहे किसान

Sat, 20 Jun 2026 11:53 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
गांव में जनसंपर्क अभियान के तहत एकत्रित ग्रामीण। स्रोत : समिति
विज्ञापन
कोसली। मसानी बैराज के दूषित पानी की समस्या का समाधान करने और प्रभावित किसानों को मुआवजा देने की मांग को लेकर शनिवार को ततारपुर, तुर्कियावास और बुढ़ाना गांवों में जनसंपर्क अभियान चलाया गया। इसका नेतृत्व सेवानिवृत्त वन रेंज अधिकारी कमल सिंह यादव ने किया। उन्होंने ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कहा कि मसानी बैराज का दूषित पानी इंदिरा गांधी विश्वविद्यालय क्षेत्र तक पहुंच गया है। इससे आसपास के क्षेत्रों में दुर्गंध फैल रही है। मच्छरों की संख्या बढ़ रही है, जिससे बीमारी फैलने का खतरा पैदा हो गया है। खेतों में दूषित पानी भरने से किसान बुआई नहीं कर पा रहे हैं। उन्होंने प्रभावित किसानों को मुआवजा देने, दूषित पानी की समस्या का समाधान करने की मांग की। बताया कि 28 जून को जन चेतना यात्रा एवं पदयात्रा का तीसरा चरण आयोजित किया जाएगा। यह यात्रा सुबह 6 बजे ग्राम भड़साना से शुरू होकर सुबह 10 बजे बुढ़ाना चौक पर संपन्न होगी। इस दौरान पूर्व सरपंच नवल सिंह डूंगरवास, रामफल, हनीश शर्मा जीतपुर, महिपाल, वैभव यादव मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें