10jjrp08- मातनहेल में सप्लाई किया जा रहा गंदा पानी। स्रोत-पाठक
क्षेत्र के गांव मातनहेल में पिछले तीन महीने से दूषित पेयजल की सप्लाई की जा रही है। एक दिन छोड़कर एक दिन पानी की सप्लाई दी जा रही है। वह सप्लाई भी दूषित होती है। पानी पीने लायक नहीं होता। इस संबंध में जब विभाग के नंबरों पर फोन करते हैं तो बात भी नहीं हो पाती है। पानी इतना दूषित है कि पीने की बात तो दूर कपड़े धोने लायक भी नहीं है। ग्रामीण बेहद परेशान हैं। लोगों को पीने के लिए भी पानी नहीं मिल रहा है जिसके चलते ग्रामीणों को अपनी प्यास बुझाने के लिए पानी खरीदने को मजबूर हैं। लोगों का कहना है कि पिछले तीन महीने से नलों से इतना गंदा पानी आ रहा है कि पानी से भयंकर बदबू आ रही है और पानी का रंग इतना गंदा है कि फिटकरी डालने के बाद भी साफ नहीं हो रहा है।
-विजयपाल नंबरदार, अजित, संजय, जयभगवान, सुनीता, सतवीर, महिपाल, मातनहेल।