फोटो : 22स्वास्थ्य जांच कराते अधिवक्ता। स्रोत : एसोसिएशन
रेवाड़ी। जिला बार एसोसिएशन कार्यालय में बुधवार को अधिवक्ताओं का निशुल्क जांच शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें 400 अधिवक्ताओं के ब्लड प्रेशर, शुगर एवं हड्डी रोग विशेषज्ञ द्वारा हड्डियों की जांच के साथ ही आंखों की जांच भी की गई। अस्पताल की ओर से आए चिकित्सकों ने अधिवक्ताओं को रहन-सहन, नियमित कसरत एवं चेकिंग के लिए परामर्श दिया। इस मौके पर जिला बार एसोसिएशन के प्रधान विश्वामित्र यादव ने कहा कि समाज में अधिवक्ताओं का अहम योगदान है, इसलिए चिकित्सक भी समय निकालकर अधिवक्ताओं का निशुल्क उपचार करने के लिए जिला बार कार्यालय में पहुंचते हैं। इस मौके पर कोषाध्यक्ष चिराग शर्मा, सचिव मनोज कुमार तथा सह सचिव मोनू सहित अधिवक्ता मौजूद रहे।