फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: धारूहेड़ा में नए बस स्टैंड का निर्माण जल्द होगा शुरू, 12.78 करोड़ जारी

Sun, 03 Nov 2024 01:07 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
रेवाड़ी। धारूहेड़ा में बस स्टैंड की खाली पड़ी जमीन। संवाद
विज्ञापन
धारूहेड़ा। धारूहेड़ा में नए बस स्टैंड का निर्माण कार्य जल्द ही शुरू होगा। परिवहन विभाग ने परियोजना के लिए 12 करोड़ 78 लाख रुपये लोक निर्माण विभाग (भवन और सड़कें) को बिल्डिंग निर्माण के लिए भेजी जा चुकी है। इसके साथ ही लोकनिर्माण विभाग अब निर्माण कार्य के लिए टेंडर की प्रक्रिया शुरू करेगा।
विज्ञापन

नए बस स्टैंड के निर्माण से क्षेत्र के बस यात्रियों को परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा। अधिकारियों का कहना है कि टेंडर प्रक्रिया पूरी होते ही निर्माण कार्य शीघ्र प्रारंभ किया जाएगा। इस परियोजना को समय पर पूरा करने के लिए सभी जरूरी कदम उठाए जाएंगे। नए बस स्टैंड के निर्माण की प्रतीक्षा कर रहे धारूहेड़ा के निवासियों के लिए यह यह खुशखबरी है।
इंसेट
जर्जर होने पर 2020 में ढहा दी थी बिल्डिंग
धारूहेड़ा में बना बस स्टैंड दिल्ली-जयपुर राष्ट्रीय राजमार्ग के साथ बना था। जो कि हाईवे पर वर्ष 2012 में बने फ्लाईओवर की वजह से नीचा पड़ गया था। इस जगह पर बसों ने स्टैंड के अंदर प्रवेश बंद कर दिया। वहीं जयपुर से दिल्ली की तरफ जाने वाली बसों को स्टैंड तक आने के लिए फ्लाईओवर के अंडरपास से होकर ही आना पड़ता था। इसके बाद लोगों का आवागमन कम होने और बस स्टैंड की बिल्डिंग बगैर देखभाल के धीरे-धीरे जर्जर हो गई। इसके बाद वर्ष 2020 में यहां कोई बड़ा हादसा न हो इसे देखते हुए हरियाणा मानव अधिकार आयोग के आदेश पर जर्जर भवन की बिल्डिंग को गिरा दिया गया। अब बस स्टैंड के नाम पर केवल एक खाली मैदान रह गया है।
विज्ञापन


इंसेट
फ्लाईओवर पर खड़े होने पर मिलती हैं बसें
जयपुर व दिल्ली जाने वाली सवारियों को बस स्टैंड के अभाव की वजह से फ्लाईओवर के पास हाईवे पर खड़े होकर बसों का इंतजार करना पड़ता है। राजमार्ग पर खड़ी सवारियों की भीड़ की वजह से हादसों का डर रहता है।


लंबी प्रक्रिया के बाद निर्माण को लेकर जगी थी उम्मीद
15 जुलाई 2021 को जर्जर बस स्टैंड के निराकरण के लिए ठेका दिया गया। 12 नवंबर को नए बस स्टैंड के निर्माण के लिए मुख्यालय से आदेश के बाद रोडवेज के मुख्य प्रबंधक द्वारा लोक निर्माण विभाग रेवाड़ी को साइट प्लान बनाए जाने के लिए पत्र लिखा गया। बताया गया कि जैसे ही साइट प्लान तैयार होगा तो परिवहन विभाग के मुख्यालय को नए बस स्टैंड के निर्माण के लिए रिपोर्ट भेज कर निर्माण कराया जाएगा। 29 जुलाई 2023 को जनसंवाद कार्यक्रम में पहुंचे पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने बस स्टैंड निर्माण की मांग को जुलाई 2024 तक पूरा किए जाने की घोषणा मंच से की थी, लेकिन अब जाकर मांग पूरी हुई है।


निजी वाहनों में बैठना मजबूरी, कई बार हो चुकी है लूट
बस स्टैंड के अभाव के चलते सवारियों को गंतव्य तक पहुंचने के लिए किसी न किसी वाहन से जाना मजबूरी बना है। इसी का फायदा उठाकर धारूहेड़ा से सवारियों को लिफ्ट देकर लूटपाट की गई घटनाएं हो चुकी हैं। लूटपाट के बढ़ते मामलों को देखते हुए जिला पुलिस द्वारा हाईवे पर बने फ्लाईओवर के पास ही सवारी बैठाने वाली जगह पर कैमरे भी लगाए गए हैं, ताकि यात्रियों की सुरक्षा का ध्यान रखा जा सके।
-
वर्जन
धारूहेड़ा बस स्टैंड की नई इमारत के निर्माण के लिए विभाग प्रयासरत रहा है। इसके चलते निर्माण में खर्च होने वाली राशि भी जारी की जा चुकी है।- देवदत्त, जिला महाप्रबंधक, हरियाणा रोडवेज, रेवाड़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें