फोटो : 12बगथला गौशाला में कन्या गुरुकुल का शुभारंभ करने के लिए पहुंची भाजपा की जिलाध्यक्ष डॉ
रेवाड़ी। भारतीय जनता पार्टी की जिलाध्यक्ष डॉ. वन्दना पोपली ने बगथला गोशाला में कन्या गुरुकुल का शुभारंभ किया है। जिलाध्यक्ष डॉ. वन्दना पोपली ने इस दौरान बताया कि गोशाला के साथ गुरुकुल खोलने और मॉडर्न शिक्षा के साथ-साथ पुरानी पद्धति से शिक्षा देना एक नवीन विचार है। हमारे पुराने समय में नालंदा और तक्षशिला विश्व प्रसिद्ध गुरुकुल और विश्वविद्यालय रहे हैं। आज के समय सामने कई चुनौतियां हैं। बच्चों को आधुनिक रहन-सहन से हो रहे नुकसान से बचने के लिए और पुरानी संस्कृति से जोड़ने के लिए गुरुकुलों का निर्माण अत्यंत आवश्यक है। इसके साथ ही बच्चों को योग की शिक्षा देना तथा आत्मरक्षा की शिक्षा देना अत्यंत आवश्यक है। गुरुकुल के शुभारंभ के बाद गोशाला में जाकर गो सेवा भी की। इस अवसर पर आचार्य शिवकुमार, मास्टर जयसिंह, बगथला की सरपंच अंजू देवी, गोशाला के प्रधान पप्पू, नागेंद्र पूर्व मंडल अध्यक्ष, जतिन अरनेजा जिला मीडिया प्रभारी, त्रिभुवन भटनागर व अन्य लोग उपस्थित रहे।