फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: विकसित हो रही अवैध कॉलोनी में निर्माण को गिराया

Fri, 16 Oct 2026 12:47 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
रामपुरा में चल रहा बुलडोजर। स्रोत : विभाग
विज्ञापन
रेवाड़ी। जिला नगर योजनाकार विभाग की टीम ने वीरवार को गांव रामपुरा में 2.5 एकड़ में बिना अनुमति विकसित की जा रही अवैध कॉलोनी में हुए निर्माण को बुलडोजर से गिरवाया। टीम ने मौके पर पांच डीपीसी, तीन चहारदीवारी, 10 आरसीसी पोल और कच्चे रास्तों के नेटवर्क को ध्वस्त कराया।
विज्ञापन

जिला नगर योजनाकार नरेंद्र नैन ने आमजन से अपील की है कि नियंत्रित एवं शहरी क्षेत्र में किसी भी प्रकार का अवैध निर्माण न करें। प्लॉट खरीदने से पहले संबंधित कॉलोनी की वैधता जिला नगर योजनाकार कार्यालय से अवश्य जांच लें। उन्होंने कहा कि किसी भी तरह का निर्माण शुरू करने से पहले सरकार के नियमानुसार अनुमति लेना जरूरी है।
उन्होंने बताया कि अवैध कॉलोनी काटने वाले कुछ प्रॉपर्टी डीलर लोगों को आकर्षक सब्जबाग दिखाकर खाली जमीन पर प्लॉट बेच देते हैं। खरीदारों को इसकी वास्तविक स्थिति का पता उस समय चलता है, जब वहां निर्माण शुरू करने पर विभाग की ओर से कार्रवाई की जाती है। ऐसे में लोगों की मेहनत की कमाई फंसने और आर्थिक नुकसान होने की आशंका रहती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें