फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जल संरक्षण की दिशा में सकारात्मक भागीदारी सुनिश्चित करें अधिकारी : डीसी

विज्ञापन
विज्ञापन
रेवाड़ी। जल शक्ति अभियान व जल जीवन मिशन के लक्ष्य को सामने रखते हुए जल संरक्षण की दिशा में उठाए जा रहे कदम भावी पीढ़ी के लिए अहम हैं। ऐसे में योजनाबद्ध तरीके से जल संसाधन मुहैया हों, इसके लिए सभी अपनी सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करें। यह बातें डीसी अशोक कुमार गर्ग ने कही। वे बुधवार को जल संसाधन प्लान के संबंध में जिला सचिवालय में संबंधित अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक कर रहे थे। सभी विभाग सुनिश्चित करें कि कम से कम पानी का उपयोग किया जाए और अधिक से अधिक पानी का संरक्षण किया जाए।
विज्ञापन

डीसी गर्ग ने कहा कि संबंधित अधिकारी जल संसाधन के संबंध में तीन साल का एक्शन प्लान शीघ्र तैयार कर प्रस्तुत करें। इस कार्य के लिए सभी संबंधित विभाग आपसी तालमेल से कार्य करते हुए जल संरक्षण की दिशा में सकारात्मक भागीदारी रखें। ताकि भविष्य की जल संरक्षण योजनाएं कारगर बन सकें। बैठक में वर्ष 2022-25 तक के लिए जिला की जल संसाधन कार्य योजना बनाने के लिए कहा गया। हरियाणा जल संसाधन प्राधिकरण के सलाहकार तथा जिला के विभिन्न अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक में वीडियो कांफ्रेंस के दौरान हरियाणा जल संसाधन प्राधिकरण की चेयरपर्सन केशनी आनंद अरोड़ा के निर्देश पर विभिन्न विभागों द्वारा वर्ष 2022-25 तक पानी की डिमांड के लिए भेजी गई रिपोर्ट पर विचार विमर्श भी किया गया।
डीसी अशोक कुमार गर्ग ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी विभाग यह सुनिश्चित करें कि उनके द्वारा दी गई डिमांड पूरी तरह से वैज्ञानिक तथा तार्किक होनी चाहिए। इस बैठक का मुख्य उद्देश्य उपलब्ध पानी तथा डिमांड के बीच के अंतर को खत्म करना है। उन्होंने कहा कि जिला में जल शक्ति अभियान के तहत भी विभिन्न स्तर पर कार्य चल रहा है। इस अभियान का मुख्य मकसद भी समझदारी के साथ पानी का उपयोग करना है। सभी विभाग यह सुनिश्चित करें कि उनके द्वारा कम से कम पानी का उपयोग किया जाए और अधिक से अधिक पानी का संरक्षण किया जाए। बैठक में सीईओ जिला परिषद रविंद्र यादव, सीटीएम देवेंद्र शर्मा, डीडीपीओ एचपी बंसल, जिला वन अधिकारी सुंदरलाल सांभरिया, हरियाणा वाटर रिर्सोज अथॉरिटी पंचकूला से कंसलटेंट विन्नी लक्ष्मी मुंजाल, कार्यकारी अभियंता सिंचाई जयप्रकाश तंवर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

इंसेट
फसल विविधीकरण पर जोर दें
डीसी अशोक कुमार गर्ग ने कहा कि उपलब्ध पानी तथा विभागों द्वारा की गई डिमांड के बीच के अंतर को भरने के लिए पानी का संरक्षण व संचयन पूरी गंभीरता के साथ करना है। उन्होंने कहा कि जल संरक्षण के साथ संचयन पर पूरा फोकस रखा जाए। सभी विभाग अपने-अपने विभागों द्वारा पानी बचाने के लिए चलाई जा रही योजनाओं पर भी विशेष फोकस रखें। कृषि विभाग तथा बागवानी विभाग फसल विविधीकरण पर जोर दें। सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट के पानी को खेती के लिए उपयोग करवाया जाए।
विज्ञापन

----------
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें