फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: समाज में मेघवाल शब्द पर बनी सहमति, करेंगे जागरूक

विज्ञापन
फोटो : 6काकोड़िया गांव में आयोजित हुई मेघवाल उत्थान समिति की साप्ताहिक बैठक। स्रोत : समाज
विज्ञापन
रेवाड़ी। मेघवाल उत्थान समिति की साप्ताहिक बैठक का आयोजन काकोड़िया गांव में किया गया। बैठक की अध्यक्षता सुमेर सिंह ने की। सचिव भूपेन्द्र शेखपुर ने मंच का संचालन करते हुए बताया कि इस अवसर पर मेघवाल उत्थान समिति के सभी पदाधिकारी एवं सदस्य गण बैठक में शामिल रहे। अध्यक्ष सूरजभान मेघवाल ने बताया कि सभी ने समाज में हो रही जागृति को लेकर मेघवाल उत्थान समिति की सराहना की। सभी ने मेघवाल शब्द को लेकर एकजुट सहमति जताई और अनुसूचित जाति में मेघवाल को अपनाने पर सहमति जताई और कहा कि आगे भविष्य में सर्व समाज में अपने आप को मेघवाल कह कर ही सम्बोधित करें। इस अवसर पर शिक्षाविद् अशोक मेघवाल ने बताया कि सभी ग्राम पंचायतों में अनुसूचित जातीय चौपाल को हरिजन चौपाल की जगह मेघवाल चौपाल नाम लिखा जाए। इस दौरान यह निर्णय लिया कि रेवाड़ी ब्लॉक में सभी गांवों का दौरा कर जल्द ही मेघवाल उत्थान समिति की अपील पर एक बड़ा ब्लॉक स्तरीय मेघवाल महासम्मलेन का आयोजन किया जाएगा। इस अवसर सचिव भूपेन्द्र शेखपुर, डॉ. गजराज मेघवंशी, प्रवक्ता अशोक मेघवाल, राजेन्द्र सिंह रंगा, राज, शीशराम सरपंच, उमेद सिंह, सूबे सिंह, समेत काफी संख्या में समाज के लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें