फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिव्यांग बच्चों को समाज की मुख्य धारा से जोड़ें : राजेेंद्र

Sat, 18 Oct 2025 01:40 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
बावल। पीएमश्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में शुक्रवार को समावेशी शिक्षा पर दो दिवसीय खंडस्तरीय सीडब्ल्यूएसएन अभिभावक, अध्यापक और आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की जागरूकता कार्यशाला हुई। इसमें जिला परियोजना समन्वयक राजेंद्र शर्मा ने कहा कि दिव्यांग बच्चों को समाज की मुख्य धारा से जोड़ना हर व्यक्ति का कर्तव्य है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि किसी भी दिव्यांग बच्चे को समाज की मुख्यधारा से अलग नहीं किया जाना चाहिए। प्रत्येक अभिभावक, शिक्षक और कर्मचारी का यह दायित्व है कि वे ऐसे बच्चों को उनकी आवश्यकता अनुसार सुविधाएं उपलब्ध कराएं और उन्हें आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करें।
प्राचार्य प्रदीप कुमार ने उपस्थित सभी शिक्षकों, अभिभावकों और आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का धन्यवाद ज्ञापित किया। कार्यक्रम में विभागीय निर्देशानुसार 30 सामान्य अध्यापक, 5 आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, 10 दिव्यांग अभिभावक एवं 14 एसएमसी सदस्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन

मास्टर ट्रेनर महेश चंद्र, मुकेश कुमार, रविंद्र कुमार, कुलदीप कुमार और रामाधार ने विभिन्न सरकारी योजनाओं, दिव्यांग अधिनियम 2016, व्यावसायिक प्रशिक्षण, पुनर्वास कार्यक्रमों और बोर्ड परीक्षाओं में दी जाने वाली विशेष सुविधाओं के बारे में जानकारी दी। साथ ही दिव्यांग छात्रों के दैनिक जीवन में उपयोगी उपकरणों की जानकारी भी दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें