फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: राजीव गांधी को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने दी श्रद्धांजलि

विज्ञापन
पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की पुण्यतिथि पर एकत्रित कांग्रेस नेता व कार्यकर्ता। स्रोत : प्रव
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


रेवाड़ी। भारत के पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की पुण्यतिथि पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर जिला कांग्रेस कमेटी एससी विभाग के जिला अध्यक्ष रमेश ठेकेदार एवं युवा कांग्रेस नेता अनिल फांडन के नेतृत्व में कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

सभी कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी कि प्रतिमा पर श्रद्धा सुमन अर्पित कर उन्हें नमन किया। कार्यकर्ताओं ने दो मिनट का मौन रखकर देश के प्रति उनके सर्वोच्च बलिदान को याद किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिला अध्यक्ष रमेश ठेकेदार ने कहा कि राजीव गांधी केवल एक राजनेता नहीं, बल्कि दूरदर्शी और आधुनिक भारत के निर्माता थे। उ
वहीं, अनिल फांडन ने कहा कि देश में पंचायती राज संस्थाओं को मजबूत कर सत्ता का विकेंद्रीकरण करने का श्रेय भी राजीव गांधी को जाता है। उन्होंने जमीनी स्तर पर लोकतंत्र को मजबूत किया और समाज के हर वर्ग को आगे बढ़ने के अवसर प्रदान किए। उनका बलिदान देश हमेशा याद रखेगा।

इस मौके पर तोताराम कोली, मीर सिंह चावरिया, मामराज, सत्यनारायण निखरी, रामेश्वर दयाल, सतबीर, भूप सिंह सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें