संवाद न्यूज एजेंसी
रेवाड़ी। दुर्गा शक्ति इंचार्ज एएसआई सुनीता व उनकी टीम ने शहर के गढ़ी बोलनी रोड स्थित राजेश पायलट चौक पर घूम रहे मानसिक रूप से बीमार युवक को उसके परिजनों के सुपुर्द किया। युवक के सकुशल मिलने पर परिजनों ने पुलिस का आभार जताया। पुलिस ने बताया कि दुर्गा शक्ति टीम को सूचना मिली की गढ़ी बोलनी रोड पर एक मानसिक रूप से अस्वस्थ युवक लावारिस हालत में घूम रहा है। इस सूचना पर पुलिस टीम ने युवक को बरामद करके मामले में त्वरित कार्यवाही करते हुए युवक का नाम व परिजनों का पता लगाया तो युवक की पहचान निर्दोष पुत्र रामकिशन निवासी मुजफ्फरनगर यूपी हालआबाद कृष्णा नगर रेवाड़ी के रूप में हुई। जो बुधवार को दुर्गा शक्ति टीम द्वारा युवक को उसके परिजनों के हवाले किया गया। युवक के परिजनों ने दुर्गा शक्ति टीम द्वारा किए गए सराहनीय कार्य के लिए पुलिस टीम का धन्यवाद किया।
19जेएनडी24: अस्पताल का बंद पड़ा आक्सीजन प्लांट और बिना पार्किंग मुख्य गेट पर खड़ी गाड़ियां। संव