फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आईपीएस खुदकुशी केस में कांग्रेस उठाएगी ठोस कदम : राव नरेंद्र

Fri, 10 Oct 2025 12:53 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
फोटो: 18 रेवाड़ी। नई अनाज मंडी का दौरा करते हुए कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह यादव
विज्ञापन
रेवाड़ी। कांग्रेस के नव मनोनीत प्रदेश अध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह ने कहा है कि हरियाणा के आईपीएस अधिकारी वाई पूरण कुमार की खुदकुशी मामले को लेकर कांग्रेस गंभीर है। इस मुद्दे पर गहन मंत्रणा के बाद पार्टी ठोस कदम उठाएगी। प्रदेश में लॉ एंड ऑर्डर बेहद खराब हो चुके हैं। कांग्रेस अध्यक्ष राव नरेंद्र ने रेवाड़ी में मंडी का दौरा करने के बाद पत्रकारों से बातचीत में ये बातें कहीं।
विज्ञापन

राव ने कहा कि आईपीएस अधिकारी ने सुसाइड नोट में सीनियर अधिकारियों पर जातिगत प्रताड़ना के आरोप लगाए हैं। यह शर्मनाक और लोकतंत्र की हत्या है। कहा, आईपीएस अधिकारी के मामले को वरिष्ठ अधिकारियों और मुख्यमंत्री को समय रहते सुलझाना चाहिए था। यह पता करना चाहिए कि काबिल अधिकारी इस तरह का कदम उठाने को क्यों मजबूर हुए।
मुख्यमंत्री के जापान दौरे पर तंज कसते हुए कहा, 11 साल में कोई निवेश नहीं ला सके और उलट हरियाणा के उद्यमी अन्य राज्यों में पलायन कर रहे हैं। यहां के उद्योग गुजरात जा रहे हैं।
विज्ञापन

वोट चोरी कर बनी सरकार, भरोसे योग्य नहीं
राव नरेंद्र ने कहा कि प्रदेश सरकार के पास बताने के लिए कोई उपलब्धि नहीं है। प्रदेश में वोट चोरी कर बनी सरकार जनता के भरोसे के योग्य नहीं है। बिहार चुनाव पर टिप्पणी करते हुए कहा कि वहां संस्थाएं काम नहीं कर रहीं और लोग समझ चुके हैं कि उनके वोट कैसे चोरी हो रहे हैं। उन्होंने अनुमान लगाया कि बिहार में पूर्ण बहुमत के साथ महागठबंधन की सरकार बनेगी।
कैप्टन अजय नहीं आए, बोले- हो सकता है उन्हें कोई काम हो
राव नरेंद्र को कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष बनाए जाने पर सवाल उठाने वाले पूर्व मंत्री कैप्टन अजय के कार्यक्रम में नहीं पहुंचने के सवाल पर राव ने कहा, हो सकता है कैप्टन अजय सिंह को कोई काम हो। इस वजह से न आए हों। जरूरी नहीं है कि अगर वह नहीं आ रहे हैं तो इसमें कोई नाराजगी है। कई काम भी हो सकते हैं। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि पहले भी बता चुका हूं कि कांग्रेस में जो भी होता है वह हाईकमान तय करता है। ऐसे में नाराजगी जैसी कोई बात नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें