फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: दिल्ली के विरोध प्रदर्शन में शामिल हुए कांग्रेस एससी प्रकोष्ठ के कार्यकर्ता

Wed, 14 Oct 2026 12:14 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
दिल्ली में कांग्रेस के विरोध प्रदर्शन में शामिल होने पहुंचे एससी डिपार्टमेंट रेवाड़ी के जिला अध
विज्ञापन
रेवाड़ी। मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ कांग्रेस की ओर से दिल्ली में आयोजित विरोध प्रदर्शन में रेवाड़ी कांग्रेस एससी प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष रमेश ठेकेदार की अगुवाई में कार्यकर्ता शामिल हुए। रमेश ठेकेदार ने कहा कि उन्होंने कार्यकर्ताओं के साथ दिल्ली में प्रदर्शन में शामिल हुए।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि प्रदर्शन में कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी संजय दत्त, प्रदेश अध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह और एससी डिपार्टमेंट के प्रदेश अध्यक्ष मनोज बागड़ी समेत कई वरिष्ठ नेता शामिल हुए। इस दौरान कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने चुनाव प्रक्रिया में पारदर्शिता सुनिश्चित करने, मतदाताओं के अधिकारों की रक्षा करने और लोकतांत्रिक व्यवस्था को मजबूत बनाने की मांग उठाई।
उन्होंने कथित वोट चोरी के आरोपों को लेकर विरोध जताते हुए निष्पक्ष चुनाव व्यवस्था सुनिश्चित करने पर जोर दिया। इस दौरान मीर सिंह चावरिया, मदनलाल महरौलिया, मामराज, धर्मबीर, सत्यनारायण, जैनेश, आरपी मेहरा, नरेश पूनिया, बलवान सिंह और नवनीत सहित अनेक कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें