मांगों को लेकर प्रदर्शन करते कांग्रेस नेता व कार्यकर्ता। संवाद
रेवाड़ी। दिल्ली के जंतर-मंतर पर शांतिपूर्ण तरीके से आंदोलन करे विद्यार्थियों से दुर्व्यवहार के विरोध में शनिवार को कांग्रेस कमेटी ग्रामीण और शहरी के कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने राजीव गांधी चौक से उपायुक्त कार्यालय तक प्रदर्शन किया और राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन उपायुक्त को सौंपा। इस दौरान कांग्रेस के ग्रामीण अध्यक्ष सुभाष छाबड़ी और शहरी अध्यक्ष प्रवीण चौधरी ने कहा कि शांतिपूर्ण धरना दे रहे छात्र-छात्राओं पर बल प्रयोग और लाठीचार्ज करना अनुचित है। नेताओं ने जान गंवाने वाले छात्रों के परिवारों को मुआवजा देने, दोषी प्रशासनिक अधिकारियों और कर्मचारियों पर कार्रवाई की मांग की। इस मौके पर पूर्व मंत्री डॉ. एमएल रंगा, दीवान सिंह चौहान, विजय, मनोज यादव, हेमंत गौड़, नीलम भंगवाड़िया, जवान सिंह, दिनेश राजेंद्र ठेकेदार, महेंद्र छाबड़ा मौजूद रहे।