फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: विद्यार्थियों को नशे के खिलाफ किया जागरूक

Sat, 25 Jul 2026 11:31 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
ग्रामीणों को जागरूक करती पुलिस टीम। स्त्रोत: पुलिस
विज्ञापन
रेवाड़ी। पुलिस की नशा मुक्ति टीम ने शनिवार को गांव हालुहेड़ा और बिहारीपुर गांवों के ग्रामीणों व विद्यार्थियों को नशे के खिलाफ जागरूक किया। एसपी हेमेंद्र कुमार मीणा की देखरेख में चलाए जा रहे इस अभियान के तहत प्रतिदिन पुलिस की नशा मुक्ति टीम ग्रामीणों व विद्यार्थियों तथा युवाओं को जागरूक कर रही है। अभियान के तहत युवाओं को शिक्षा और खेल गतिविधियों की ओर अग्रसर किया जा रहा है। पुलिस टीम ने बताया कि अनेक नशाग्रस्त युवकों ने नशा छोड़ने की पहल की है। नशे संबंधी कोई भी सूचना हेल्पलाइन नंबर 1933 या डायल 112 पर दी जा सकती है। सूचना देने वाले का नाम गुप्त रखा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें