फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: आईटीआई में रिक्त सीटों पर ऑन द स्पॉट दाखिले की प्रक्रिया शुरू

Sat, 10 Aug 2024 05:32 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
फोटो: 11रेवाड़ी। पटौदी रोड ​स्थित औद्योगिक प्र​शिक्षण संस्थान। संवाद
विज्ञापन
रेवाड़ी। औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए प्रक्रिया शुरू हो गई है। कौशल विकास और औद्योगिक प्रशिक्षण निदेशालय की तरफ से शेड्यूल भी जारी कर दिया गया है। प्रक्रिया 4 राउंड की काउंसिलिंग होने के बाद शुरू की गई है। पहले दिन संस्थानों में विभिन्न ट्रेड में रिक्त सीटें दर्शाई गईं।
विज्ञापन

अब विद्यार्थी जिस भी संस्थान में रिक्त सीट हैं, वहां ऑनलाइन फार्म भरकर प्रक्रिया में भाग ले सकते हैं। दाखिले की प्रक्रिया 23 अगस्त तक चलेगी। इसलिए जो विद्यार्थी आईटीआई में दाखिले से वंचित रह गए हैं, वे अब दाखिला ले सकते हैं। जिले में 9 सरकारी आईटीआई के साथ ही प्राइवेट औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान भी संचालित किए जा रहे हैं।
आईटीआई में विद्यार्थियों की मदद के लिए हेल्प डेस्क भी स्थापित की गई है। 12 से 23 अगस्त तक ऑन द स्पॉट दाखिले के लिए रैंक मेरिट कार्ड जनरेट किए जाएंगे। इसके बाद 12 से 23 अगस्त तक मेरिट के आधार पर संस्थान लेवल पर दाखिले होंगे। 12 से 24 अगस्त तक सत्यापन के बाद फीस भरी जाएगी।
विज्ञापन

इंसेट

इन दस्तावेजों की होगी जरूरत
दाखिले के लिए जिन दस्तावेजों की जरूरत है, उनमें प्रार्थी के 8वीं, 10वी 12वीं के प्रमाण पत्र, परिवार पहचान पत्र, मोबाइल फोन (ओटीपी) के लिए, स्वयं की ई-मेल आईडी, जाति प्रमाण पत्र, रिहायशी प्रमाण पत्र, हरियाणा स्थायी निवासी प्रमाण पत्र, चरित्र प्रमाण पत्र (6 माह से पुराना मान्य नहीं होगा), इनकम सर्टिफिकेट (चालू वर्ष का होना चाहिए), पासपोर्ट साइज फोटो, आधार कार्ड और आधार कार्ड से लिंक पासबुक लाना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें