फोटो: 25रेवाड़ी। प्रैसवार्ता को संबोधित करते कांग्रेस नेता प्रो. डॉक्टर महेश कुमार। संवाद
बावल। कांग्रेस पार्टी के अनुसूचित जाति विभाग के कार्यकारी प्रदेशाध्यक्ष प्रो. डॉक्टर महेश कुमार ने शनिवार को शहर के मॉडल टाउन स्थित एक रेस्टोरेंट में प्रेस वार्ता की। कहा कि कांग्रेस पार्टी चौधरी भूपेंद्र सिंह हुड्डा और प्रदेश अध्यक्ष चौधरी उदयभान के नेतृत्व में मज़बूत हो रही है। सांसद चौधरी दीपेंद्र सिंह हुड्डा के नेतृत्व में हरियाणा मांगे हिसाब अभियान के तहत चल रही पद यात्रा से लाखों लोग अब रोज जुड़ रहे हैं। इससे पार्टी आने वाले विधानसभा चुनाव में सरकार बनाएगी। इस मौके पर नवीन यादव, नीरज जाटव, चरण सिंह झाबुआ, सुरेंद्र बनीपुर, राधेश्याम, मुन्नालाल नांगल शाहबाज़पुर, राकेश चाँदुवास, परवीन हुसैनपुर आदि मौजूद रहे।