समर्थकों के साथ भाजपा का दामन थामते प्रमोद जाजोरिया। स्रोत : प्रवक्ता
रेवाड़ी। कांग्रेस कमेटी एससी सेल के पूर्व जिलाध्यक्ष, सोनिया गांधी एसोसिएशन के पूर्व प्रधान व नंबरदार प्रमोद जाजोरिया ने सोमवार को अपने समर्थकों के साथ भारतीय जनता पार्टी का दामन थाम लिया।
इस दौरान वार्ड नंबर 24 स्थित कुतुबपुर में प्रमोद जाजोरिया के निवास स्थान पर कार्यक्रम महेंद्र कुमार प्रजापति की अध्यक्षता में किया गया। इसके मुख्य अतिथि विधायक लक्ष्मण यादव मुख्य रहे।
इस मौके पर वार्ड नंबर 31 से नगर परिषद चुनाव लड़ रहे रिंकू यादव, वार्ड नंबर 24 के पार्षद नीरज कुमार, पंडित कृष्ण पंडित, हरि सैनी, एडवोकेट सुमन भारद्वाज और जगदीश परवाल विशेष रूप से मौजूद रहे।
भाजपा में शामिल होने वालों में अनिल रेवाड़िया, राजेश वर्मा, एडवोकेट परविंदर यादव, श्रीभगवान यादव, हेमा जाजोरिया, रोहित जाजोरिया, शैफाली जाजोरिया आदि शामिल रहे।
विधायक लक्ष्मण यादव ने कहा कि कांग्रेस का जनाधार लगातार घट रहा है, इसी कारण लोग स्वेच्छा से भाजपा में शामिल हो रहे हैं।