फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: रैली में जा रहे कांग्रेस नेता की उतरवाई टीशर्ट, वीडियो वायरल

Thu, 05 Nov 2026 12:13 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
महारैली में जा रहे कांग्रेस नेता की उतरवाई टीशर्ट। स्रोत : वीडियो ग्रैब
विज्ञापन
रेवाड़ी। राहुल गांधी तो बहुत दूर की बात है, सरकार कांग्रेस के सिंबल से ही डरी हुई है। यह प्रतिक्रिया कांग्रेस के राजस्थान प्रदेश सचिव एवं धारूहेड़ा निवासी सीए आशीष यादव ने दिल्ली में मेट्रो स्टेशन पर उनके साथ हुए घटनाक्रम को लेकर दी है।
विज्ञापन

1 नवंबर को दिल्ली में कांग्रेस की ओर से आयोजित महारैली में शामिल होने जा रहे आशीष यादव की द्वारका सेक्टर-25 मेट्रो स्टेशन पर कांग्रेस का लोगो लगी टीशर्ट उतरवा दी गई।
इस घटनाक्रम का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद कांग्रेस नेताओं ने विरोध जताया है। सीए आशीष यादव ने बताया कि वे ग्रामीण जिलाध्यक्ष सुभाष छाबड़ी की अध्यक्षता में कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ महारैली में शामिल होने दिल्ली जा रहे थे।
विज्ञापन

रास्ते में पुलिस ने उन्हें कई बार रोका, लेकिन उन्हें हर हाल में रैली स्थल पर पहुंचना था। इसी दौरान द्वारका सेक्टर-25 मेट्रो स्टेशन पर टीशर्ट पर कांग्रेस पार्टी का लोगो लगा होने के कारण सुरक्षा कर्मचारियों ने उन्हें रोक लिया और टीशर्ट वहीं उतरवा दी।

आशीष यादव के अनुसार उन्होंने फोर्स के कर्मचारियों से सवाल किया कि क्या किसी का आदेश है कि कांग्रेस के लोगो वाली टीशर्ट पहनकर यात्रा नहीं कर सकते। इसके बाद फोर्स के वरिष्ठ कर्मचारी वहां पहुंचे तो उन्होंने टीशर्ट को उल्टा पहन लिया। उन्होंने कहा कि उस समय वे कर्मचारियों से उलझना नहीं चाहते थे, क्योंकि उनका एकमात्र उद्देश्य महारैली स्थल पर पहुंचना था। सुभाष छाबड़ी ने बताया कि आशीष यादव के साथ बिल्कुल भी ठीक नहीं किया गया है। टीशर्ट उतरवाना ये गलत है। इसकी निंदा करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें