फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: हास्य कवि महेंद्र शर्मा के निधन पर जताया शोक

Wed, 23 Oct 2024 12:30 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
फोटो : 06रेवाड़ी। महेंद्र शर्मा
विज्ञापन
रेवाड़ी। हास्य कवि और पत्रकार महेंद्र शर्मा नहीं रहे। शर्मा करीब सत्तर वर्ष के थे। कुछ दिनों से अस्वस्थ चल रहे थे। साहित्यिक और सांस्कृतिक संस्थाओं ने शोक जताया है।
विज्ञापन


साहित्यकार सत्यवीर नाहड़िया ने बताया कि गांव खलीलपुर (गुरुग्राम) के मूल निवासी शर्मा रेवाड़ी के केएलपी कॉलेज के छात्र रहे। छात्र जीवन से ही साहित्यिक और सांस्कृतिक गतिविधियों से जुड़े रहे। उन्होंने अहीरवाल क्षेत्र का नाम हास्य-व्यंग्य की दुनिया में रोशन किया। हरियाणा साहित्य अकादमी की आदित्य-अल्हड़ पुरस्कार से अलंकृत शर्मा विभिन्न साहित्यिक और सांस्कृतिक गतिविधियों से जुड़े रहे।

अखिल भारतीय साहित्य परिषद, मास्टर नेकीराम लोकनाट्य एवं साहित्य संरक्षण परिषद, राष्ट्रीय कवि संगम, नटराज, बंजारा, हमारा परिवार के पदाधिकारियों ने शोक जताया है। वरिष्ठ हास्य कवि हलचल हरियाणवी, प्रोफेसर रमेश चंद्र शर्मा, नरेश चौहान राष्ट्रपूत, विपिन सुनेजा, ऋषि सिंहल, रमेश सिद्धार्थ, रमेश कौशिक अनजान, आलोक भांडोरिया आदि ने भी संवेदना जताई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें