फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: पुष्य नक्षत्र पर बाजार तैयार, अच्छे कारोबार की उम्मीद

Wed, 23 Oct 2024 12:27 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
रेवाड़ी। मुख्य बाजार में खरीदारी करते महिला। संवाद
विज्ञापन
रेवाड़ी। इस बार दिवाली से पहले पुष्य नक्षत्र योग के साथ सर्वार्थ सिद्धि योग और अमृत सिद्धि योग का संयोग भी बन रहा है। 24 अक्तूबर को पुष्य नक्षत्र की शुरुआत सुबह से हो जाएगी।
विज्ञापन

वहीं दुकानों, प्रतिष्ठानों, शो रूम संचालकों को भी बड़ी उम्मीदे हैं। ऐसे में पहले से ही विभिन्न प्रकार के सामान, आभूषणों, वाहनों का पर्याप्त स्टॉक मंगवा लिया गया है। कई दुकानों, प्रतिष्ठानों में ग्राहक की ज्यादा संख्या को देखते हुए स्टाफ भी बढ़ाया गया है। छूट के ऑफर और स्कीमें भी दी जा रही हैं।
पुष्य नक्षत्र में खरीदी वस्तु लंबे समय तक उपयोगी रहती है। पुष्य नक्षत्र पर सोना, चांदी, लोहा, बही खाता, परिधान, उपयोगी वस्तुएं खरीदना, बड़े निवेश करना शुभ माने जाते हैं। कपड़ा कारोबारी राजीव बंसल ने बताया कि इस दिन लोगों की काफी भीड़ देखने को मिल सकती है, क्योंकि पिछली बार व्यापार काफी अच्छा गया था। इस बार भी काफी उम्मीद है। सोना चांदी व्यापारी राजेश मित्तल ने बताया कि इस दिन सोना चांदी की अच्छी खरीदारी होती है।
विज्ञापन



200 से अधिक कारें 24 को लोग ले जाएंगे

24 अक्तूबर को करीब 200 से अधिक कारें 24 अक्तूबर को लोग ले जाएंगे। क्योंकि बुकिंग पहले से ही करवा रखी थी। एक कार शो रूम के मैनेजर राजीव ने बताया कि उनके यहां 50 से अधिक कारों की बुकिंग पहले हो चुकी है। 24 अक्तूबर को लोग कार लेने के लिए आएंगे। इस दिन कारोबार काफी अच्छा जाता है। बाइक शोरूम के मैनेजर राजदीप ने बताया कि करीब 30 बाइक की बुंकिंग निकाली जाएगी। पूरे बाजार में करीब 300 बाइक 24 अक्तूबर को बुकिंग की लोग ले जाएंगे।


पुष्य नक्षत्र में खरीदारी समृद्धि को बढ़ाती है : शिव शर्मा
पंडित शिव शर्मा ने बताया कि पुष्य नक्षत्र में प्रॉपर्टी, सोने-चांदी के जेवर सिक्के, सोने-चांदी की मूर्तियां, रत्न, वाहन, बर्तन, इलेक्ट्रॉनिक सामान, वाहन, लोहे से बने उत्पाद, कपड़े, मेकअप, कलम आदि खरीदना समृद्धि को बढ़ाने का काम करते हैं। दिवाली से पहले पुष्य नक्षत्र के साथ इतने शुभ योग के बनने के कारण खरीदारी, नया काम शुरू करने और निवेश के लिए अच्छा समय है।

रेवाड़ी। मुख्य बाजार में खरीदारी करते महिला। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें