रेवाड़ी। एसयूसीआई कम्युनिस्ट के कार्यकर्ता कॉमरेड अमृत लाल के असामयिक निधन पर श्रद्धांजलि सभा म
रेवाड़ी। गांव हजारीवास स्थित जिला कार्यालय में भवन निर्माण कारीगर मजदूर यूनियन से संबंधित अखिल भारतीय ट्रेड यूनियन कांग्रेस (एआईयूटीयूसी) के जिला प्रधान और एसयूसीआई कम्युनिस्ट के कार्यकर्ता अमृत लाल के निधन पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। मुख्य वक्ता एसयूसीआई कम्युनिस्ट के राज्य सचिव राजेंद्र सिंह ने कहा कि दिवंगत अमृतलाल की मौत से परिवार के साथ संगठन और पार्टी को भी क्षति पहुंची है।
संगठन ने आंदोलनों में अमृतलाल ने सक्रिय भूमिका निभाई थी। संघर्ष के रास्ते अधिकारों को हासिल किया था। उन्होंने एक बात समझ ली थी कि शोषित पीड़ित जनता केवल इकट्ठा होकर, सही संगठन बनाकर हकों को हासिल कर सकती है। बंटकर कुछ भी हासिल नहीं किया जा सकता। अधिकारों के लिए लड़ना पड़ता है। श्रमिकों की दयनीय स्थिति देखकर सरकारी तंत्र कोई दया नहीं करता। सभी की अध्यक्षता कॉमरेड बलराम यादव ने की। संचालन किसान मजदूर नेता रामकुमार निमोठ ने किया। इस दौरान रामकुमार निमोठ, अजय सिंह, विजय कुमार, प्रदीप, धर्मपाल, सरदारा, अशोक कुमार, सुमन इत्यादि ने पुष्पांजलि अर्पित की।