कार्यक्रम के दौरान एकत्रित हुए विद्यार्थी साथ में शिक्षकगण। स्रोत : कॉलेज
कोसली। भगत फूल सिंह महिला विश्वविद्यालय का दक्षिण हरियाणा में एकमात्र सरकारी महिला रीजनल सेंटर कृष्ण नगर में भगत फूल सिंह की पुण्यतिथि और पद्मश्री सुभाषिनी देवी की जयंती पर कार्यक्रम हुआ। राष्ट्रीय सेवा योजना की इकाई-15 की कार्यक्रम अधिकारी अंजलि पांचाल और सांस्कृतिक विभाग से डॉ. प्रवेश कुमारी व डॉ. अंजलि यादव के संयुक्त प्रयास से कार्यक्रम हुआ। कार्यक्रम में भाषण, कविता पाठ का आयोजन किया गया। मंच संचालन तृतीय वर्ष की छात्रा अदिति ने किया। इस दौरान भाषण और कविता पाठ प्रतियोगिता की विजेता आरती प्रथम, सोनिया द्वितीय और वर्षा को तृतीय स्थान के लिए म्मानित किया। संवाद