रेवाड़ी। धारूहेड़ा में सर्कुलर रोड पर हुआ अतिक्रमण। संवाद
धारूहेड़ा। नगर पालिका धारूहेड़ा की ओर से सर्कुलर रोड पर कंक्रीट की सड़क बनाई जाएगी। इसके लिए टेंडर हो चुका है, लेकिन समस्या यह है कि अवैध कब्जे हरिजन चौपाल से लेकर सर्कुलर रोड नन्दराम पुरबास सड़क तक है। अतिक्रमण हटाने को लेकर पार्षद भी आवाज उठाने लगे हैं।
नगर पालिका पार्षद प्रशांत ने अधिकारियों को पत्र लिखकर मांग की है कि सड़क को तभी बनने दिया जाएगा, जब लोगों के सामने पैमाइश कर 33 फुट पर दोनों ओर निशानदेही की जाएगी। प्रशांत ने कहा कि यह सर्कुलर रोड फिरनी धारूहेड़ा की लाइफ लाइन है। अगर बिना निशानदेही की सड़क बनती है तो गलत है। उन्होंने कहा कि जब कि पटवारी, तहसीलदार यहां बैठे हैं तो सड़क बनाने से पहले निशानदेही क्यों नहीं होती है।पटवारी के पास राजस्व रिकार्ड है। यदि किसी को आपत्ति है तो मौके पर उसकी आपत्ति भी दूर होनी चाहिए। पार्षद का कहना है कि जब तक अतिक्रमण नहीं हटेंगे रोड को नहीं बनने दिया जाएगा। अतीत में भी यह सड़क छह बार बन चुकी है, लेकिन तब 33 की बजाए 12 फुट बनाकर खानापूरी की गई।
वर्जन
अतिक्रमण को लेकर नगर पालिका गंभीर है। सर्कुलर रोड पर कंक्रीट की सड़क बनाई जाएगी। अतिक्रमण को पनपने नहीं दिया जाएगा।-
कंवर सिंह, चेयरमैन, नगर पालिका धारूहेड़ा।
रेवाड़ी। धारूहेड़ा में सर्कुलर रोड पर हुआ अतिक्रमण। संवाद