फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: सी-विजिल एप पर शिकायतों का 100 मिनट में होगा समाधान

Sun, 25 Aug 2024 12:32 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


रेवाड़ी। जिला निर्वाचन अधिकारी अभिषेक मीणा ने विधानसभा चुनाव के मद्देनजर संबंधित अधिकारियों को ग्रामीण व शहरी क्षेत्रों में आचार संहिता का पालन कराने के निर्देश दिए हैं। आदर्श चुनाव आचार संहिता की अवहेलना किसी भी रूप से न हो। आरओ अपने क्षेत्र में दौरा करें और जहां आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन दिखे, तत्काल कार्रवाई करें।
जिला निर्वाचन अधिकारी ने अधिकारियों को सख्त निर्देश दिया वे सी-विजिल एप (सिटीजन विजिल) पर आचार संहिता अवहेलना से संबंधित सभी शिकायतों का 100 मिनट के अंदर समाधान कराएं। सहायक रिटर्निंग अधिकारियों से कहा कि वे अपने-अपने विधानसभा क्षेत्रों में आदर्श आचार संहिता की दृढ़ता व सख्ती से पालन कराए। शहरी क्षेत्रों में नगर परिषद, नगर पालिका व ग्रामीण क्षेत्रों में डीडीपीओ व बीडीपीओ इस कार्य की लगातार मॉनिटरिंग करें।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिला स्तर पर कंट्रोल रूम व कॉल सेंटर स्थापित

जिला निर्वाचन अधिकारी की ओर से विधानसभा चुनाव को निष्पक्ष व शांतिपूर्ण चुनाव प्रक्रिया संपन्न करवाने के लिए जिलास्तर पर लघु सचिवालय के द्वितीय तल पर डीडीपीओ कार्यालय में डीडीपीओ नरेंद्र सारवान की अध्यक्षता में शिकायत मॉनिटरिंग कंट्रोल रूम व कॉल सेंटर स्थापित किया है। यहां सी-विजिल व हेल्पलाइन 1950 पर प्राप्त होने वाली शिकायतों की मॉनिटरिंग व समाधान किया जाता है। सहायक निर्वाचन राजेंद्र सिंह, लिपिक देवेंद्र यादव व विवेक कुमार को शिकायत मॉनिटरिंग कंट्रोल रूम व कॉल सेंटर में बतौर सदस्य लगाया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें