फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: आईटीआई में अब 31 अगस्त तक होंगे दाखिले

Sun, 25 Aug 2024 12:31 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
फोटो: 11रेवाड़ी। औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान रेवाड़ी।
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रेवाड़ी। औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों (आईटीआई) में ऑन द स्पॉट दाखिला प्रक्रिया की अंतिम तिथि बढ़ाकर 31 अगस्त कर दी गई है। इच्छुक विद्यार्थी अब 31 अगस्त तक आईटीआई में दाखिला ले सकेंगे। पहले दाखिले की अंतिम तिथि 23 अगस्त निर्धारित की गई थी। आईटीआई संस्थानों पर सीट रिक्त रह जाने के कारण प्रवेश की तिथि बढ़ाई गई है।
जिले में 9 सरकारी आईटीआई के साथ ही प्राइवेट औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान भी संचालित हो रहे हैं। शहर स्थित राजकीय औद्योगिक संस्थान में अभी तक करीब 510 विद्यार्थी दाखिले ले चुके है। इसके बाद भी 90 सीट रिक्त हैं। राजकीय औद्योगिक संस्थान रेवाड़ी के प्राचार्य सुनील कुमार का कहना है कि चार चरणों की आवेदन प्रक्रिया संपन्न होने के बाद भी सभी आईटीआई में 40 फीसदी सीटें रिक्त रह गई है। रिक्त सीट पर दाखिले के लिए औद्योगिक प्रशिक्षण विभाग ने ऑन द स्पॉट दाखिला प्रक्रिया को लेकर अंतिम तिथि बढ़ाने से आईटीआई प्रबंधन व विद्यार्थियों ने काफी राहत महसूस की है। वहीं, आईटीआई में विद्यार्थियों की मदद के लिए हेल्प डेस्क भी स्थापित किए गए हैं। मेरिट के आधार पर संस्थान लेवल पर ऑन द स्पॉट दाखिले के लिए विद्यार्थी 31 अगस्त तक वेरिफिकेशन के बाद फीस भर सकते हैं।
विज्ञापन

इन दस्तावेजों की है जरूरत

दाखिले के लिए जिन दस्तावेजों की जरूरत है, उनमें 8, 10व 12वीं कक्षा का प्रमाणपत्र, परिवार पहचान पत्र, मोबाइल फोन (ओटीपी) के लिए, स्वयं की ई-मेल आईडी, जाति प्रमाण पत्र, रिहायशी प्रमाण पत्र, हरियाणा स्थाई निवासी प्रमाण पत्र, चरित्र प्रमाण पत्र (6 माह से पुराना मान्य नहीं होगा), इनकम सर्टिफिकेट (चालू वर्ष का होना चाहिए), पासपोर्ट साइज फोटो, आधार कार्ड व आधार कार्ड से लिंक पासबुक लेकर आनी होगी।
विज्ञापन


वर्जन:
आईटीआई की विभिन्न ट्रेड में रिक्त पड़ी सीट को देखते हुए विभाग ने दाखिले की अंतिम तिथि 31 अगस्त तक बढ़ा दी है। विद्यार्थी मेरिट के आधार पर सुबह 11 बजे तक संबंधित आईटीआई में दस्तावेज के साथ पहुंचकर खाली सीटों में से मनचाही सीट पर मेरिट के आधार पर दाखिला ले सकते हैं।- सुनील कुमार यादव, प्राचार्य, राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान रेवाड़ी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें