रेवाड़ी। किसनों की समस्याओं के समाधान की मांग को लेकर एसडीएम को ज्ञापन सौंपते भारतीय किसान यूनि
रेवाड़ी। भारतीय किसान यूनियन चढ़ूनी के पदाधिकारियों ने फसल का मुआवजा दिलाने और दोबारा से पोर्टल चालू करने की मांग को लेकर एसडीएम रविंद्र कुमार को ज्ञापन सौंपा। प्रधान समय सिंह ने बताया कि पिछले दिनों ओलावृष्टि से गेहूं की फसल को नुकसान हुआ था। बहुत से किसानों ने घर में खाने के लिए ही गेहूं की फसल बोई थी। उन्होंने फसल का पंजीकरण पोर्टल पर नहीं करवाया था। फसल पोर्टल दोबारा खोला जाए, जिससे किसान फसल का पंजीकरण करवा सकें। उन्हें गिरदावरी कराकर उचित मुआवजा दिया जाए। उन्होंने सरकार को चेताते हुए कहा कि किसानों को मुआवजा नहीं मिलेगा तो यूनियन चढूनी 5 मई की बैठक में प्रदेश स्तरीय नेताओं के साथ चर्चा कर बड़ा आंदोलन करेगा। इस मौके पर शीशराम, राजबीर गोकलपुर, अनूप राव, प्रदीप कुमार, राजकुमार बलियर खुर्द, लोकेश, जगदीश व अन्य पदाधिकारी मौजूद थे। संवाद