फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जमीन की खरीदारी में कंपनी कर्मचारी से लाखों की ठगी, केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
रेवाड़ी। शहर के मोहल्ला कृष्णा नगर निवासी एक कंपनी कर्मचारी ने पांच लोगों पर जमीन खरीद में 34 लाख रुपये की धोखाधड़ी करने का आरोप लगाया है। साथ ही माडल टाउन थाना पुलिस में केस दर्ज कराया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में मोहल्ला कृष्णा नगर निवासी रोहित भाटिया ने बताया कि उन्होंने गांव डवाना के रहने वाले रघुबीर की एक कनाल दो मरला जमीन का एग्रीमेंट किया था। यह जमीन सरस्वती विहार के रहने वाले राजकुमार, अंसल टाउनशिप के रहने वाले राहुल, डवाना के रहने वाले धर्मेंद्र व दीपक ने दिलाई थी। जमीन की एवज में आरोपियों ने उनसे सात लाख रुपये चेक व 21 लाख लाख रुपये नकद लिए थे। इसके अतिरिक्त पांच लाख रुपये का चेक सिक्योरिटी के नाम पर लिया था। रोहित ने कहा है कि जब वह जमीन पर कब्जा लेने के लिए गए तो उन्हें पता लगा कि आरोपियों ने गांव डवाना में रघुबीर की जमीन दिखा दी और एग्रीमेंट में किसी दूसरे रघुबीर की जमीन लिखवा दी। एग्रीमेंट में लिखवाई गई जमीन भी किसी अन्य को पहले ही बेची हुई है।
शिकायत में बताया कि धोखाधड़ी का पता लगने पर उन्होंने आरोपियों से अपने रुपये वापस मांगे तो धमकी देने लगे। पुलिस ने बुधवार को पांच आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें